Last Updated:
Magh Purnima 2026 Upay: इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी दिन रविवार को है. पूर्णिमा के दिन रवि पुण्य योग बन रहा है, जिसमें कोई काम करेंगे तो उसका फल लंबे समय तक रहेगा. माघ पूर्णिमा पर कुछ उपायों को करके आप लक्ष्मी कृपा पा सकते हैं, जिससे आपका धन संकट दूर होगा.
माघ पूर्णिमा पर रवि पुष्य योग कब से कब तक?
माघ पूर्णिमा के दिन रविवार और पुष्य नक्षत्र की उपस्थिति से रवि पुष्य योग बन रहा है. उस दिन रवि पुष्य योग सुबह में 7 बजकर 9 मिनट पर बनेगा और यह रात में 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. ऐसे में आप प्रदोष काल के समय रवि पुष्य योग में माघ पूर्णिमा के उपाय कर सकते हैं.
माघ पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में करते हैं. प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद शुरू होता है. माघ पूर्णिमा पर सूर्यास्त का समय शाम 6 बजे है. इसके बाद आप लक्ष्मी पूजा कर सकते हैं, वहीं निशिता पूजा मुहूर्त देर रात 12:08 ए एम से लेकर मध्य रात्रि 01:01 ए एम तक है. रवि पुष्य योग वाले मुहूर्त में आप जो शुभ कार्य करेंगे, वह उन्नतिदायक होगा.
माघ पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
- माघ पूर्णिमा को प्रदोष काल में विधिपूर्वक माता लक्ष्मी की पूजा करें. उनको पूजा के समय 5 पीले रंग की कौड़ियां अर्पित करें. पीली कौड़ियां नहीं हैं, तो सफेद कौड़ियों को हल्दी से रंग दें और उनको चढ़ाएं. माघ पूर्णिमा के अगले दिन सुबह में इन कौड़ियों को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रख दें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन, संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी.
- माघ पूर्णिमा पर जब आप माता लक्ष्मी की पूजा करें तो उनके मखाने की खीर या फिर चावल, दूध और शक्कर से बनी खीर का भोग लगाएं. इसके अलावा आप चाहें तो दूध से बनी सफेद मिठाई, बताशे आदि का भी भोग लगा सकते हैं. ये देवी लक्ष्मी के प्रिय भोग हैं. इनको अर्पित करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर माता लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में आप पीपले के पेड़ को जल अर्पित करें और दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाएं. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
- धन, सुख, समृद्धि की कामन है तो माघ पूर्णिमा पर तुलसी के 11 पत्तों का उपाय करें. तुलसी के 11 पत्तों को साफ पानी से धो लें, फिर उसे किसी साफ कपड़े से पोंछ लें. अब एक कटोरी में पानी की सहायता से हल्दी घोल लें. उससे तुलसी के पत्ते पर श्री लिखें. श्री माता लक्ष्मी को कहते हैं. पूजा के समय ये तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को अर्पित करें. आप माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा होगी.
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-magh-purnima-2026-upay-4-astrology-remedies-in-ravi-pushya-yog-to-please-goddess-lakshmi-and-get-money-ws-e-10115764.html
















