देवघर. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं. ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव न केवल 12 राशियों पर पड़ता है, बल्कि मानव जीवन के हर क्षेत्र स्वास्थ्य, कैरियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन पर भी दिखाई देता है. कई बार ग्रहों की युति से शुभ योग बनते हैं तो कई बार अशुभ योग का निर्माण होता है, जिसका असर नकारात्मक रूप में देखने को मिलता है.
अब फरवरी का महीना आने वाला है और इस दौरान दो ग्रहों की युति होने जा रही है, जिसे ज्योतिष में अशुभ माना जाता है. इस युति से बनने वाले योग का प्रभाव सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से तीन राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. तो आईये देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि कब होगा इन दो ग्रहों की युति और कौन सा योग बनेगा?
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर स्थित पागल बाबा आश्रम के मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहां कि फरवरी महीने में राहु और मंगल की युति होने जा रही है. वर्तमान समय में राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं और 23 फरवरी को मंगल भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे. इन दोनों ग्रहों की युति से अंगारक योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में बेहद अशुभ माना गया है. पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार, इस अंगारक योग का नकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से मेष, तुला और कुंभ राशि पर पड़ेगा. इन तीनों राशियों के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मेष, तुला और कुंभ पर क्या पड़ेगा फर्क
मेष राशि वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी कारणवश अटक सकता है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझने की स्थिति बन सकती है.
तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. किसी महिला मित्र से विवाद होने की संभावना है, जिससे रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है. संतान गलत रास्ते पर भटक सकती है. व्यापार करने वालों को नुकसान की आशंका भी जताई गई है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें.
घर में हो सकता है विवाद
कुंभ राशि पर इस योग का सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. किसी हादसे या ठगी का शिकार हो सकते हैं.आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें. लेन-देन के मामलों में खास सतर्कता बरतें. घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/monthly-horoscope-conjunction-of-rahu-and-mars-inauspicious-angarak-yoga-will-be-formed-in-february-negative-impact-on-3-zodiac-signs-local18-10119527.html







