Last Updated:
Ranchi Best Honeymoon Destination : रांची के पास मैकलुक्सिगंज हनीमून कपल्स के लिए बजट में बेस्ट डेस्टिनेशन है, जिसे मिनी लंदन और मिनी ऋषिकेश भी कहते हैं. यहां एमएस धोनी फिल्म की शूटिंग भी हुई थी.

अगर आप इस लग्न में शादी कर रहे हैं और हनीमून के लिए कोई बढ़िया जगह तलाश रहे हैं. ऐसे में कम बजट में आपको रांची के मैकलुक्सिगंज आ जाना चाहिए. जहां पर खासतौर पर हनीमून कपल्स के लिए एक से बढ़कर एक रिसॉर्ट देखने को मिलेंगे. यहां पर एक नहीं, बल्कि कई सारे रिजॉर्ट हैं. मैकलुक्सिगंज में आप अपने मन मुताबिक रिज़ॉर्ट की बुकिंग कर सकते हैं. एक दिन का किराया लगभग 2000 रुपए होता है, जिनमें आपको कई सारी ब्रेकफास्ट जैसी फैसिलिटी भी मिलती है और कपल्स के लिए कुछ खास व्यवस्था भी की जाती है. यहां घूमने लायक कई सारी जगह हैं, इसे मिनी लंदन भी कहते हैं.

फिलहाल इस जगह का इस समय तापमान – 0.5 डिग्री बना हुआ है. अब आप समझ सकते हैं कि यहां पर कितनी ठंड पड़ती होगी. क्योंकि चारों तरफ पहाड़ और घने जंगलों के बीच में यह छोटा सा शहर बसा हुआ है. चारों तरफ हरियाली है. एकदम चिकनी सड़क,बहती हुई नदी दिखाई देगी. आपको हर वह चीज मिलेगी, जिसके लिए आप शिमला और मानली जाते हैं.

यहां सुकून तो आपको भर-भर के मिलेगा, कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें जंगलों के बीच में नदी किनारे बैठकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मन करता है. यहां पर एकदम अकेले आप यह काम कर सकते हैं. कोई आपको डिस्टर्ब करने वाला नहीं रहेगा. आप आराम से नदी में नहा भी सकते हैं. यहां के नदी का नजारा देखकर लोग इसे मिनी ऋषिकेश भी कहते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

घूमने के लिए आपको खूबसूरत पेड़ पहाड़ जंगल नदियां यहां सब मिलेगी. साथ में आप यहां पर ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं. हेरिटेज बंगले हैं, जो अंग्रेजों द्वारा बनाए गए हैं. इन बंगलो को भी देखना लोगों को खूब पसंद आता है. अंग्रेजों के जमाने के बनाए गए डांस बार भी आप यहां देख सकते हैं.

पहले के जमाने के घर, पहले के जमाने के बंगले और एकदम बॉलीवुड स्टाइल के गाड़ी और घर आपको देखने को मिलेंगे. आपको लगेगा आप किसी बॉलीवुड फिल्म के सेट पर आ गए है. दरअसल, यहां पर कई सारे फिल्मों की शूटिंग आए दिन होते भी रहती है. यहां पर एमएस धोनी फिल्म की भी शूटिंग हुई थी. यही के रेलवे स्टेशन में सुशांत सिंह राजपूत ने कई अहम सीन फिल्माए थे.

यहां का रेलवे स्टेशन पर अंग्रेजों द्वारा बनाया गया है और मात्र दो लाइन है. दो लाइन वाली सबसे छोटी रेलवे स्टेशन है. और इतनी सुंदर है कि लोग तो यहां आते ही सबसे पहले रेलवे स्टेशन भागते हैं व सेल्फी लेते हैं. यहां का हर गली हर चौक चौराहा अपने आप में एक कहानी बयां करती है.

यहां पर मधुमक्खी पालन बहुत बड़े पैमाने पर होता है. लोग इसे भी देखने के लिए जाते हैं. नाशपाती, अनानास इस सब की खेती होती है. घने जंगल के बीच में आपको एकदम पहाड़ी शैली में मिट्टी का घर देखने को मिलेगा. आपको लगेगा आप किसी पुराने जमाने में आ गए हैं, यह सारी चीज देखना लोगों को खूब भाता है.

ऐसे में अगर आप इस पर हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बजट में कोई बढ़िया जगह तलाश रहे हैं, तो आप अपने लिस्ट मैकलुक्सिगंज को एकदम शामिल कर लीजिए. वहां से घूम के आने के बाद आपको अपने डिसिज़न पर प्राउड फील होगा. यहां पर अधिक खर्च नहीं होगा, खाने से लेकर रहने तक का खर्च 2000 से 5000 के बीच में ही आता है. रांची से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-mcluskiganj-mini-london-for-honeymoon-couples-in-budget-jharkhand-ranchi-best-destination-local18-ws-l-10046589.html







