Wednesday, February 4, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

aaj ka Mesh rashifal 30 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 30 जनवरी 2026 का राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 January: मेष राशि के जातकों का आज का दिन अचानक बदलाव और नई ऊर्जा से भरा रहेगा. आर्थिक मामलों में लाभ संभव है, जबकि स्वास्थ्य और जोड़ों पर ध्यान देने की जरूरत है. प्यार और रिश्तों में गलतफहमी से बचने के लिए संयम और विनम्रता जरूरी है. जानिए आज कौनसे उपाय आपको तरक्की दिलाएंगे.

Aaj ka Mesh rashifal 30 January 2026 (आज की मेष राशि): आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा और ताजगी लेकर आया है. आज आपकी जिंदगी में कुछ ऐसा हो सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. अचानक से होने वाला कोई काम आपको चौंका सकता है. हालांकि, आज के दिन आपको जोश के साथ-साथ थोड़ा होश से भी काम लेने की जरूरत है.
विंध्यधाम के मशहूर ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने ‘Bharat.one’ से खास बातचीत में बताया कि आज चंद्रमा मेष राशि से आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह स्थिति अचानक होने वाले बदलावों, गुप्त विद्याओं और रिसर्च से जुड़े कामों में बड़ी सफलता की ओर इशारा करती है. साथ ही सूर्य देव कुंभ राशि में रहकर आपके लाभ और भविष्य की योजनाओं को नई रफ्तार देंगे.

आज का पंचांग और शुभ समय
आज शिशिर ऋतु और माघ का महीना चल रहा है. आज शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और नक्षत्र आद्रा रहेगा.
सूर्योदय: सुबह 7:10 बजे.
सूर्यास्त: शाम 5:28 बजे.
अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ समय): दोपहर 12:12 से 12:56 तक. इस समय में शुरू किया गया काम लंबे समय तक लाभ देता है.
राहुकाल (सावधानी बरतें): सुबह 11:13 से दोपहर 11:34 तक रहेगा. इस दौरान किसी भी नए या शुभ काम की शुरुआत करने से बचें.
दिशाशूल: आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा, यानी इस दिशा में यात्रा करना ठीक नहीं है.

आज आपको इन क्षेत्रों में मिलेगा बड़ा फायदा
आर्थिक नजरिए से आज का दिन मिला-जुला रहेगा. अचानक से कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि कहीं से रुका हुआ या अचानक धन लाभ भी हो सकता है. अगर आपका कोई काम टैक्स, बीमा (इंश्योरेंस) या लोन से जुड़ा है, तो उसमें आज अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी.
नौकरीपेशा लोगों के लिए सलाह है कि वे ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें. अगर आप मेडिकल, रिसर्च या इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा. याद रखें, आज पर्दे के पीछे रहकर किया गया काम आपको ज्यादा फायदा पहुंचाएगा.

मेष राशि आज सेहत और रिश्तों का रखें ख्याल
सेहत के मामले में आज का आपका दिन थोड़ा मध्यम रह सकता है. आपको थकान महसूस होगी और जोड़ों या घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है. वाहन चलाते समय आज विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है.
वहीं रिश्तों की बात करें तो आज पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है. अपनी बातचीत में विनम्रता रखें और शक करने से बचें. अविवाहित लोग आज किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि पुराने पारिवारिक झगड़े आज खत्म हो सकते हैं.

आज मेष राशि वालों के लिए उपाय

मेष राशि वालों के लिए आज का शुभ अंक 8 और भाग्यांक 4 होगा. आपका शुभ रंग गहरा लाल और मैरून है, जबकि शुभ दिशा दक्षिण और पश्चिम रहेगी. अपनी किस्मत को चमकाने और मानसिक शांति के लिए आज भगवान शिव को काले तिल मिला हुआ जल अर्पित करें. इसके साथ ही ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का 11 या 108 बार श्रद्धापूर्वक जाप करें. भाग्य उदय के लिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले कपड़े या काली चीजों का दान करना आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा. इससे न केवल आपके रुके हुए काम बनेंगे, बल्कि आपको मानसिक संतोष भी मिलेगा और जीवन में सकारात्मकता आएगी.

About the Author

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं Bharat.one (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homeastro

अचानक बदलेगी मेष राशि की किस्मत, लेकिन एक छोटी सी गलती बिगाड़ सकती है सब कुछ


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-30-january-today-aries-horoscope-love-career-business-future-prediction-local18-10120120.html

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img