Last Updated:
Hill Stations Places: सर्दियां शुरू होते ही दिमाग में एक ही ख्याल आता है -कहीं बर्फ गिरती हुई देखी जाए, लेकिन जैसे ही प्लान बनता है, सबसे पहले नाम आता है शिमला और मनाली का. फिर सोशल मीडिया पर ट्रैफिक जाम की लंबी लाइनें, होटल की महंगी रेट्स और भीड़ की खबरें देखकर पूरा मूड ठंडा पड़ जाता है. कई लोग तो सिर्फ इस वजह से ट्रिप कैंसिल कर देते हैं. ऐसा लगने लगता है जैसे भारत में बर्फ देखने का ऑप्शन बस यही दो जगहें हैं. अगर आप भी इस बार भीड़ से बचकर बर्फबारी एंजॉय करना चाहती हैं, तो इन लोकेशन को अभी सेव कर लें.

बर्फ देखने के लिए शिमला-मनाली ही एकमात्र जगह नहीं हैं. कुफरी, तिर्थन वैली, शोजा, चितकुल, औली और मुनस्यारी जैसे स्पॉट्स पर कम भीड़, सुंदर नजारे और असली सुकून मिलता है. इस बार ट्रैफिक से बचें और इन शांत पहाड़ी जगहों पर बर्फबारी का मजा लें.

1. कुफरी (हिमाचल प्रदेश) कुफरी, शिमला के पास एक छोटी लेकिन बेहद खूबसूरत जगह है. जब मनाली की तरफ ट्रैफिक बहुत ज्यादा हो जाता है, तब कुफरी बढ़िया ऑप्शन बन जाता है. यहां सर्दियों में अच्छी बर्फ गिरती है और पूरा इलाका सफेद चादर जैसा दिखता है. घुड़सवारी, स्नो एक्टिविटी और पहाड़ों का खुला व्यू यहां का मजा दोगुना कर देता है. परिवार के साथ आने वालों के लिए भी यह जगह सही है, क्योंकि यहां माहौल ज्यादा भागदौड़ वाला नहीं होता.

2. तिर्थन वैली (हिमाचल प्रदेश) अगर आपको शोर-शराबे से दूर रहकर नेचर के बीच समय बिताना पसंद है, तो तिर्थन वैली दिल जीत लेगी. यहां नदी के किनारे छोटे-छोटे होमस्टे मिल जाते हैं जहां सुबह उठते ही सामने पहाड़ और पेड़ दिखते हैं. सर्दियों में यहां बर्फबारी होने पर पूरा नजारा बदल जाता है. भीड़ कम होने से आप आराम से घूम सकती हैं. कपल्स और सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह जगह काफी पसंद की जाती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

3. शोजा (Shoja), हिमाचल शोजा अभी भी बहुत ज्यादा टूरिस्ट मैप पर नहीं आया है, यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. मनाली से करीब 3 घंटे दूर यह छोटा सा गांव बर्फ के समय किसी पोस्टकार्ड जैसा लगता है. चारों तरफ देवदार के जंगल और उन पर जमी बर्फ -देखने में सपना जैसा लगता है. यहां ट्रैफिक का झंझट कम और सुकून ज्यादा मिलता है. अगर आप सच में शांत बर्फबारी अनुभव चाहती हैं, तो शोजा को नजरअंदाज न करें.

4. चितकुल (किन्नौर, हिमाचल प्रदेश) चितकुल भारत के आखिरी बसे गांवों में गिना जाता है. यहां पहुंचना थोड़ा लंबा सफर हो सकता है, लेकिन नजारा दिल खुश कर देता है. सर्दियों में पूरा गांव बर्फ से ढक जाता है. यहां शांति इतनी होती है कि शहर की भागदौड़ याद ही नहीं रहती. एडवेंचर पसंद लोगों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह जगह खजाना है.

5. औली, मुनस्यारी और चकराता (उत्तराखंड) सिर्फ हिमाचल ही नहीं, उत्तराखंड में भी बढ़िया बर्फबारी देखने को मिलती है. औली स्कीइंग के लिए फेमस है और बर्फ के समय बहुत सुंदर लगता है. मुनस्यारी से बड़े-बड़े पहाड़ों का व्यू दिखता है और सर्दियों में यहां भी सफेद नजारा छा जाता है. चकराता अपेक्षाकृत शांत हिल स्टेशन है जहां भीड़ कम और नेचर ज्यादा मिलता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-less-crowded-snowfall-destinations-in-india-shimla-manali-bhul-jayenge-ws-e-10121984.html







