Home Food Special Halwa Recipe : गाजर और सूजी सब फेल! इस स्पेशल हलवे...

Special Halwa Recipe : गाजर और सूजी सब फेल! इस स्पेशल हलवे के स्वाद के दीवाने हुए लोग, जाने खासियत और रेसिपी!

0
1


Special Halwa Recipe : आपने गाजर, गेहूं का आटा, सूजी और मूंग दाल के हलवे का स्वाद जरूर चखा होगा, लेकिन आज हम जिस अनोखे हलवे के बारे में आपको बताने और दिखाने जा रहे हैं, उसकी हर खासियत ही निराला है साहब! तो अब तैयार हो जाइए कुछ बिल्कुल अलग और खास चखने के लिए, जी हां बलिया की एक मशहूर दुकान पर मिलने वाला लौकी का हलवा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. सब्जियों में गिनी जाने वाली स्वादिष्ट और सेहतमंद लौकी जब हलवे का रूप लेती है, तो इसका स्वाद जबरदस्त हो जाता है, जो मुंह में जाते ही घुल-सी जाती है. आगे जानिए…

दुकान मालिक संजय कुमार मदनवाल के अनुसार, उनकी दुकान पर वही चीज मिलती है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखे. शायद यही कारण है कि, इनकी लौकी का हलवा आम मिठाइयों से अलग पहचान बना चुकी है. यह न केवल मीठा है, बल्कि हल्का, पौष्टिक और फायदेमंद भी माना जा रहा है. यह हलवा जितना स्वाद में लाजवाब है, उतनी ही इसकी रेसिपी भी दिलचस्प और गोपनीय है. इस हलवे को बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से छोटी, एकदम नरम और ताजी लौकी लाई जाती हैं.

हलवा बनाने की विधि
अब इन लौकियों को अच्छी तरह साफ करके कद्दूकस किया जाता है. इसके बाद, कद्दूकस लौकी को शुद्ध दूध में डालकर धीमी आंच पर लंबे समय तक उबाला जाता है, ताकि दूध और लौकी एक-दूसरे में पूरी तरह समा जाएं. इसी दौरान इसमें ड्राई फ्रूट का खास मिक्स मिलाया जाता है, जो स्वाद के साथ पोषण भी देते में मददगार होता हैं. जब यह सब्जी का हलवा अपने सही रूप में आ जाता है, तब इसमें मलाई और शुद्ध देसी घी डाला जाता है. अब तो इसकी खुशबू पूरे आसपास के वातावरण को कवर कर लेती हैं.

यह हलवा ₹600 प्रति किलो बिकता है
उन्होंने आगे कहा कि, यह हलवा उनकी दुकान की सबसे सुप्रसिद्ध है और इसे खास तौर पर वे लोग पसंद करते हैं, जो ज्यादा मीठा या भारी खाने से परहेज कर रहे हो. इसकी खुशबू ही ग्राहकों को अपनी तरफ खींच लेती हैं. सबसे बड़ी बात, इसका रंग पूरी तरह नेचुरल होता है, कोई केमिकल, कोई आर्टिफिशियल कलर नहीं डाला जाता हैं. शुद्धता की पूरी गारंटी के साथ यह हलवा ₹600 प्रति किलो के हिसाब से ग्राहकों को दिया जा रहा है. इस स्वाद के पीछे बाहर से बुलाए गए स्पेशल कारीगर हैं, जो पारंपरिक तरीके से इस हलवे को तैयार कर रहे हैं.

शायद इसी हुनर और ईमानदारी का नतीजा है कि, बलिया की यह दुकान लौकी के हलवे के लिए दूर-दूर तक मशहूर हो चुकी है. यह मशहूर दुकान बलिया के सिकंदरपुर में स्थित है. लेकिन ग्राहकों की भारी मांग और बढ़ती भीड़ को देखते हुए राज स्वीट्स सिकंदरपुर वाले ने अपनी एक नई ब्रांच बलिया के आर्य समाज रोड में मनजीत सिंह कंपनी के ठीक सामने भी स्टार्ट कर दी है. यहां वाराणसी और लखनऊ से कारीगर बुलाए गए हैं.

Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-special-halwa-recipe-people-are-going-crazy-over-the-taste-of-this-special-halwa-know-the-recipe-in-hindi-local18-10121580.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here