Thursday, February 5, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

kaal bhairav ko kaise prasan kare। काल भैरव को प्रसन्न करने के उपाय


Last Updated:

Kaal Bhairav Ko Prasan Kaise Karen: काल भैरव की पूजा से जीवन की हर परेशानी दूर होती है. काले कुत्ते को भोजन कराना, महामृत्युंजय मंत्र का जाप, स्तोत्र का पाठ, सरसों के तेल का दीपक और तिल या उड़द का दान करने से भैरव बाबा प्रसन्न होते हैं. इससे जीवन में शांति, सुरक्षा और समृद्धि आती है.

डर, बाधा और नकारात्मकता से मुक्ति चाहिए? अपनाएं काल भैरव को खुश करने के 5 उपायकाल भैरव को प्रसन्न करने के उपाय

Kaal Bhairav Ko Prasan Kaise Karen: काल भैरव की पूजा पुराने समय से ही संकट और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए की जाती रही है. भैरव बाबा का स्वरूप भले ही उग्र दिखे, लेकिन अपने भक्तों पर उनकी कृपा बेहद बड़ी होती है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई भैरव पूजा जीवन में आने वाली सभी बाधाओं और भय को दूर करती है. चाहे शत्रु या नकारात्मक ऊर्जा हो, भैरव जी की कृपा से सब शांत हो जाता है. कालाष्टमी का दिन इस पूजा के लिए सबसे खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन भैरव बाबा की उपासना करने से विशेष लाभ मिलता है. भैरव जी को प्रसन्न करने के लिए बहुत जटिल मंत्र या महंगे साधनों की जरूरत नहीं होती. कुछ सरल और प्रभावी उपाय हैं जिनसे आप उनकी कृपा पा सकते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं, अगर आप भी किसी तरह की मुश्किलों से जूझ रहे हैं या अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर करना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए 5 आसान तरीकों को अपनाएं. ये उपाय आपकी जीवन यात्रा को आसान बनाने में मदद करेंगे और भैरव बाबा की अनंत कृपा दिलाएंगे.

1. काले कुत्ते को भोजन कराएं
भैरव बाबा का वाहन कुत्ता है और खासकर काले कुत्ते को खाना खिलाना बहुत शुभ माना जाता है. आप काले कुत्ते को रोटी, दूध या मीठा भोजन दे सकते हैं, अगर काला कुत्ता न मिले तो किसी भी कुत्ते को भोजन दें. ऐसा करने से भैरव जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और घर की सभी परेशानियां दूर होती हैं. इसके साथ ही पितृ दोष भी शांत होता है और जीवन में स्थिरता आती है.

2. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना बहुत लाभकारी होता है. मंत्र है:
“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्”
इसे 108 बार रुद्राक्ष की माला से जाप करें. रात में निशिता काल में जाप करने से विशेष फल मिलता है. यह मंत्र जीवन में रोग, भय और मृत्यु से संबंधित संकटों से रक्षा करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. कालभैरव स्तोत्र या चालीसा का पाठ करें
भैरव बाबा को प्रसन्न करने का एक आसान तरीका है उनके स्तोत्र या चालीसा का पाठ. आप घर पर इसे पढ़ सकते हैं या मंदिर में जाकर भी पाठ कर सकते हैं. पाठ के बाद भैरव जी को प्रसाद अर्पित करें. उड़द की दाल या मीठा भोग उनके लिए शुभ माना जाता है. इससे शत्रु शांत होते हैं और घर-परिवार में सुरक्षा और स्थिरता आती है.

kaal bhairav ko kaise prasan kare

4. सरसों के तेल का दीपक जलाएं
भैरव जी को सरसों के तेल का दीपक बहुत प्रिय है. शाम के समय भैरव की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं. दीपक में हल्का सा सिंदूर मिलाएं और “ॐ कालभैरवाय नमः” मंत्र का जप करें. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और ग्रह दोष भी शांत होते हैं.

kaal bhairav ko kaise prasan kare

5. तिल और उड़द का दान करें
तिल, उड़द की दाल या काले कपड़े का दान करना बहुत लाभकारी होता है. इसे जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान करें. दान में थोड़ा सा तेल भी शामिल करें. ऐसा करने से शनि और राहु के बुरे प्रभाव कम होते हैं और पुण्य कई गुना बढ़ जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

About the Author

authorimg

Keerti Rajpoot

मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…और पढ़ें

homeastro

डर, बाधा और नकारात्मकता से मुक्ति चाहिए? अपनाएं काल भैरव को खुश करने के 5 उपाय


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-kaal-bhairav-ko-prasan-kaise-kare-5-easy-ways-to-please-bhairav-baba-ws-e-10110194.html

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img