Thursday, February 5, 2026
31 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Daily lucky tarot reading horoscope 1 February 2026 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 1 फरवरी 2026 | कल फरवरी के पहले दिन बना शुभ योग का अद्भुत संयोग, मिथुन समेत 5 राशियों को भाग्य के सपॉर्ट से मिलेंगे धन प्राप्ति के मार्ग


Daily Lucky Tarot Horoscope 1st February 2026: कल फरवरी का पहला दिन और इस दिन माघ पूर्णिमा का व्रत व स्नान-दान किया जाएगा. साथ ही कल यानी रविवार का दिन सूर्यदेव को भी समर्पित है और माघ पूर्णिमा की वजह से सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना भी की जाएगी. इस शुभ दिन पर चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क, सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे और पश्चिम दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. माघ पूर्णिमा पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और आयुष्मान समेत कई दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का फायदा तुला, धनु, कुंभ समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों को कल रविवार की छुट्टी की वजह से रिलैक्स करने का मौका मिलेगा और परिवार के साथ जरूरी चीजों पर चर्चा भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं रविवार के दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…

वृषभ (नाइट ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कल फरवरी के पहले दिन वृषभ राशि वालों को कई विवादों से मुक्ति मिलेगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. अगर वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही है तो कल वह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी के साथ आपसी समझ भी मजबूत होगी. अगर आप खुद का बिजनेस करना चाहते हैं तो माघ पूर्णिमा के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ आपको मिलेगा और भविष्य में अच्छा मुनाफा भी प्राप्त होगा. अगर किसी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी चल रही है तो किसी तीसरे व्यक्ति के माध्यम से गलतफहमी दूर हो सकती है.

मिथुन (द डेविल) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कल फरवरी के पहले दिन मिथुन राशि वाले माघ पूर्णिमा की वजह से परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. कल आप नई नौकरी की तलाश में रहेंगे और इस बारे में जरूरी लोगों से बातचीत भी करेंगे. खुद का बिजनेस करने वाले कल अपने लक्ष्य को फोकस करेंगे और उसी दिशा में काम भी करेंगे, जिससे आपको सफलता जरूर मिलेगी, इस पर भरोसा रखें. शादी के बाद, नए रिश्ते की शुरुआत खुशी लाएगी. इस समय आपको जिंदगी में कई बदलाव महसूस होंगे, ये सभी बदलाव अच्छे नतीजे ला सकते हैं.

सिंह (जजमेन्ट) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कल फरवरी के पहले दिन सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और माघ पूर्णिमा की वजह से धर्म-कर्म के कार्यों में मन भी लगेगा. किसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं. आप विदेश जाने की अपनी मजबूत इच्छा को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं. जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए, पॉज़िटिविटी और सोच में मजबूती जरूरी है और आप साहस के साथ पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ के हर कार्य को करेंगे.

वृश्चिक (एट ऑफ पेंटाकल्स) का टैरो राशिफल (Scorpio Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कल फरवरी के पहले दिन वृश्चिक राशि वालों की स्थिति में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और किसी सरकारी अधिकारी से फायदा भी हो सकता है. परिवार के लोगों की छोटी-छोटी जरूरतों पर ध्यान देने से रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं और कल रविवार की छुट्टी की वजह से घर में शोर शराबे का माहौल भी रहेगा. इस राशि के सिंगल जातकों की बोरिंग लाइफ में प्यार की बहार आ सकती है, किसी नए इंसान से मिलना आपकी भावनाओं को दिखाएगा. इस समय आप अपनी काम करने की क्षमता में भी पॉजिटिव बदलाव देखेंगे.

मीन (सिक्स ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Pisces Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कल फरवरी के पहले दिन मीन राशि वाले लाइफ में आगे बढ़ने के मौके खोज सकते हैं और कुछ नए लोगों से मिलने से आपके काम में ताजगी आ सकती है. परिवार के बड़े सदस्यों से रिश्ते बेहतर होंगे और मुश्किल हालात में विनम्रता मददगार साबित हो सकती है. आप अपने लवर से शादी करने की इच्छा पूरी होने की उम्मीद कर सकते हैं. ज़िंदगी में सब्र, संयम और पॉजिटिव सोच आपकी कोशिशों में सफलता के लिए फायदेमंद होगी. बदलते माहौल के हिसाब से खुद को ढालने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे.

Hot this week

Topics

Vaishali Baba Bateshwar Nath Dham offers baingan to mahadev

प्रभात कुमार/वैशाली: जब बात महादेव की पूजा की...

Rahu Ketu Story। राहु केतु का प्रभाव

Rahu Ketu Effect: ज्योतिष का नाम सुनते ही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img