Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 31 January 2026: तुला राशि वालों के लिए आज शनि प्रदोष योग विशेष फलदायी साबित हो सकता है. चंद्रमा कर्म भाव में होने से परिश्रम और अनुशासन का महत्व बढ़ गया है. आज ईमानदारी से किया गया अतिरिक्त प्रयास निकट भविष्य में पदोन्नति और सम्मान दिला सकता है. अधूरे कार्य और कानूनी मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं.
Aaj ka Tula Rashifal: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. शनिवार के दिन त्रयोदशी पड़ने से आज अत्यंत दुर्लभ और शुभ शनि प्रदोष योग बन रहा है. यह दिन भगवान शिव और कर्मफल दाता शनिदेव को प्रसन्न करने तथा पुराने पापों और कष्टों के निवारण के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. तुला राशि वालों, आज भी चंद्रमा आपके दसवें भाव यानी कर्म भाव में प्रभावी रहेंगे. जहां कल सूर्य के कारण सत्ता और अधिकार का प्रभाव था, वहीं आज शनिवार होने से शनिदेव के कारण अनुशासन और परिश्रम का महत्व रहेगा. दसवां भाव कर्म का है और शनि कर्म के स्वामी हैं . यह संयोग आपके लिए कार्यसिद्धि का स्पष्ट संकेत दे रहा है.
अटके कार्य और कानूनी मामलों में राहत
व्यापार और उद्योग से जुड़े जातकों के लिए संकेत
ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, लोहे, मशीनरी, तेल, मैन्युफैक्चरिंग या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी साबित हो सकता है. पुराने ऑर्डर या रुके हुए प्रोजेक्ट्स में गति आएगी.
शनि देव को अप्रसन्न न करें
शनि देव न्याय के देवता हैं और उन्हें आलस्य व असत्य बिल्कुल पसंद नहीं है. आज अपने अधीनस्थ कर्मचारियों, मजदूर वर्ग या सबोर्डिनेट्स के साथ भूलकर भी कठोर व्यवहार न करें. किसी भी कार्य में टालमटोल से बचें.
आज करें ये महाउपाय
आज शनि प्रदोष है और यह उपाय आपके जीवन के बड़े से बड़े संकट को भी काट सकता है. आज सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार मानसिक जाप करें. संभव हो तो काले तिल भी अर्पित करें. इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-31-january-today-libra-horoscope-in-hindi-shani-pradosh-yog-career-business-luck-remedy-local18-10124661.html







