Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन सोमवार है. आज देवों के देव महादेव का व्रत किया जाएगा. आज फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि, अश्लेशा नक्षत्र, बालव करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेंगे. आज पूर्व का दिशाशूल लगने वाला है. सोमवार भगवान शिव को अत्यंत प्रिय दिन माना जाता है और इसी दिन माता पार्वती के साथ उनकी पूजा करने से दांपत्य, मन और कर्म तीनों स्तरों पर विशेष फल मिलते हैं. शास्त्र, पुराण और लोक-मान्यताओं में इसके अनेक लाभ बताए गए हैं. सोमवार को शिव–पार्वती की पूजा से अविवाहितों के लिए मनचाहा जीवनसाथी मिलने की कामना पूरी होती है. साथ ही विवाहित जीवन में प्रेम, सामंजस्य और विश्वास बढ़ता है और पति–पत्नी के बीच मतभेद और कलह शांत होते हैं.
शास्त्रों, पुराणों और लोक-परंपराओं में सोमवार को शिव-भक्ति का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन शिव पूजन से सभी अधूरे कार्य पूरे हो जाते हैं और ग्रह-नक्षत्रों का शुभ फल प्राप्त होता है. सोमवार चंद्रमा का दिन है और चंद्रमा को शिवजी ने अपने मस्तक पर धारण किया है. इसलिए यह दिन मन, भावनाओं और मानसिक शांति से सीधा जुड़ा हुआ है. भगवान शिव आशुतोष हैं और शीघ्र प्रसन्न होते हैं. मन की चंचलता, भय, क्रोध और चिंता में कमी आती है, ध्यान व एकाग्रता बढ़ती है. प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें, शिवलिंग पर जल/दूध, बेलपत्र, सफेद पुष्प अर्पित करें, ॐ नमः शिवाय या शिव–पार्वती मंत्र का जप करें. माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री या लाल/सफेद पुष्प अर्पित करें और अंत में आरती और क्षमा प्रार्थना करें. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 फरवरी 2026
आज की तिथि- प्रतिपदा तिथि – 01:52 ए एम, 3 फरवरी तक, फिर द्वितीया तिथि
आज का नक्षत्र- अश्लेशा – 10:47 पी एम तक, इसके बाद मघा नक्षत्र
आज का करण- बालव – 02:41 पी एम तक, कौलव – 01:52 ए एम, 3 फरवरी तक, फिर तैतिल
आज का योग- आयुष्मान् – 07:21 ए एम तक, सौभाग्य योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- कर्क उपरांत सिंह राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:09 ए एम
सूर्यास्त- 06:01 पी एम
चन्द्रोदय- 06:33 पी एम
चन्द्रास्त- 07:27 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 2 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:24 ए एम से 06:16 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:57 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:24 पी एम से 03:07 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:59 पी एम से 06:25 पी एम
अमृत काल: 09:16 पी एम से 10:47 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम से 01:01 ए एम, 3 फरवरी तक

शिववास: गौरी के साथ – 01:52 ए एम, 3 फरवरी तक, फिर सभा में
आज के अशुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2026
राहुकाल: 08:30 ए एम से 09:52 ए एम
यमगण्ड: 11:13 ए एम से 12:35 पी एम
गुलिक काल: 01:56 पी एम से 03:18 पी एम
वर्ज्य: 12:08 पी एम से 01:39 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:57 पी एम से 01:40 पी एम
दिशाशूल: पूर्व
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-2-february-2026-monday-falgun-month-krishna-pratipada-2026-shiv-parwati-puja-and-muhurat-shubh-yog-rahu-kaal-disha-shool-moon-time-today-ws-kl-10129545.html







