Last Updated:
Khajor Akhrot Ka Halwa Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और एनर्जी देने वाले फूड की जरूरत होती है. ऐसे में दुबई का मशहूर खजूर और अखरोट से बना हलवा एक बेहतरीन विकल्प है. खास बात यह है कि इस हलवे में न तो चीनी का इस्तेमाल होता है और न ही मैदा का, फिर भी इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. खजूर की प्राकृतिक मिठास और अखरोट के पोषक तत्व इसे हेल्दी डेज़र्ट बनाते हैं.
पाली. सर्दियों का मौसम हो और गाजर,मूंग दाल, या फिर बेसन का हलवा बेहद पसंद आता है मगर आज हम आपको एक ऐसी हलवे की रेसीपी बताने वाले है जिसको शायद आपने चखा होगा क्योकि यह हलवा मुख्य स्प से दुबई में ज्यादा खाया जाता है. यकीन मानिये यह हलवा आपके सर्दियों के इन दिनो को बहुत ही यादगार भी बना देगा. ये कोई आम हलवा नहीं है. इसमें न चीनी है, न मैदा, फिर भी इसका स्वाद इतना रिच और जबरदस्त है कि इसके आगे ब्राउनी जैसी मिठाइयां भी फीकी लगती हैं.
इसे ‘दुबई हलवा’ कहा जाता है. ये हलवा जितना खास है इसे बनाना उतना ही आसान भी है. हलवा सिर्फ और सिर्फ 3 चीजों से बिना किसी झंझट के बनाया जा सकता है. चलिए जानते हैं खजूर और अखरोट से बनने वाले इस खास ‘दुबई हलवे’ की आसान रेसिपी, जो सेहत और स्वाद दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.चलिए नोट करे इसकी पूरी रेसीपी.
इन सामग्री से बनकर होगा तैयार
इसके लिए आपको खास तौर पर 1 कप जाहिदी खजूर जिनको भिगोना है और एक कप अखरोड चाहिए होगा. इसके बाद 3–4 बड़े चम्मच घी इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से सिर्फ इन तीन चीजों ही जरूरत पड़ती है, लेकिन आप स्वाद बढ़ाने के लिए ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर,1 छोटी कटोरी संतरे का रस,1 चुटकी नमक भी डाल सकते है. जो इसके टेस्ट को बढाने का काम करेगा.
खजूर को इस तरह करे तैयार
हलवे की जान जाहिदी खजूर होते हैं. ऐसे में इसे बनाने के लिए जाहिदी खजूर का ही इस्तेमाल करें. जाहिदी खजूर को रात भर ठंडे पानी में भिगो दें. अगर आप रात में उन्हें भिगोना भूल जाते हैं तो 4 घंटे के लिए गुनगुने पानी में भिगोकर छोड़ दें. खजूर फूलकर सॉफ्ट हो जाएंगे. जिस पानी में आपने खजूर भिगोए हैं उसे फेंकना नहीं है. इसका इस्तेमाल हलवे में किया जाएगा और यही स्वाद बढ़ाता है.जिससे खाने का मजा दुगना हो जाएगा.
अखरोट को इस तरह करे तैयार
अखरोट जो सेहत के लिए अच्छा रहता है और शायद उसके बिना हलवे में मजा भी न आए तो हलवा बनाने के पहले अखरोट को एक बार पानी में उबाल लें. उबालने पर जो उसकी काली गंदगी निकलने उसे निकाल दें. फिर ठंडे पानी से अच्छे से धो लें. इससे अखरोट की कड़वाहट खत्म हो जाती है और हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
अब समझे हलवा बनाने का पूरा प्रोसस
तीन स्टेप इसमें आप हलवा बनाने का पूरा प्रोसेस समझ सकते है. सबसे पहले आपको प्रेशर कुकर में पानी समेत भिगोए हुए खजूर, उबले हुए अखरोट और 2 बड़े चम्मच घी डालकर कुकर बंद कर दें. एक सीटी आने तक पकाएं.जिसके बाद अब दूसरे स्टेप में कुकर खोलकर खजूर और अखरोट का जो मिश्रण तैयार हुआ है उसे पाव भाजी मैशर से अच्छे से मैश कर लें. ऐसा करने से खजूर और अखरोट मिलकर गाढ़ा पेस्ट बन जाएंगे. यही इस हलवे का बेस है.वही अब तीसरे स्टेप में अब इसमें 1–2 चम्मच और घी डालें. इसके साथ ही इसमें संतरे का रस डालें और धीमी आंच पर 5–7 मिनट पकाएं. ध्यान रखें कि ऐसे पकाना है कि संतरे का रस सूख जाए, लेकिन उसका फ्लेवर हलवे में बना रहे.
अंत में करे यह काम
अब इसमें इलायची पाउडर डालें. इस मोमेंट पर एक चुटकी नमक मिलाएं. नमक मिठास को और उभार देता है. जब घी अलग दिखने लगे और हलवे का टेक्सचर फज ब्राउनी जैसा हो जाए, तो गैस बंद कर दें. आपका हलवा तैयार है.फिर इसको आप परोस सकते है साथ ही अपने मेहमानो को भी इस तरह का दुबई स्पेशल हलवा खिला सकते है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-winter-food-recipe-pali-dubai-famous-khajur-akhrot-halwa-local18-10129998.html







