Last Updated:
Aligarh famous Handi Mutton: हांडी मटन को बनाने वाले आदिल खान बताते है कि हांडी मटन एक ऐसी पारंपरिक नॉनवेज डिश है जो अपने गहरे स्वाद, खुशबू और स्लो कुकिंग की वजह से खास मानी जाती है. यह रेसिपी खासतौर पर मिट्टी या मोटी हांडी में तैयार की जाती है. जिससे मटन पूरी तरह गलकर मसालों का असली स्वाद अपने अंदर समा लेता है. उन्होंने कहा कि हांडी मटन बनाने के लिए सबसे पहले ताज़ा और अच्छी क्वालिटी का गोश्त लिया जाता है. आगे जानें पूरी मजेदार रेसिपी.
Handi Mutton Recipe: हांडी मटन भारतीय और मुगलई खानपान की एक खास और शाही डिश मानी जाती है. जिसे धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया जाता है. मिट्टी या मोटी हांडी में बनने वाला यह मटन अपने गाढ़े ग्रेवी, खुशबूदार मसालों और गलते हुए मास की वजह से हर नॉनवेज पसंद करने वाले की पहली पसंद बन जाता है. सही मसालों का संतुलन, उम्दा गोश्त और दम पर पकाने की पारंपरिक तकनीक हांडी मटन को एक नायाब स्वाद देती है. आइये जानते है इस लजीज डिश को बनाने की आसान रेसिपी.
हांडी मटन को बनाने वाले आदिल खान बताते है कि हांडी मटन एक ऐसी पारंपरिक नॉनवेज डिश है जो अपने गहरे स्वाद, खुशबू और स्लो कुकिंग की वजह से खास मानी जाती है. यह रेसिपी खासतौर पर मिट्टी या मोटी हांडी में तैयार की जाती है. जिससे मटन पूरी तरह गलकर मसालों का असली स्वाद अपने अंदर समा लेता है. उन्होंने कहा कि हांडी मटन बनाने के लिए सबसे पहले ताज़ा और अच्छी क्वालिटी का गोश्त लिया जाता है. गोश्त जितना उम्दा होगा, डिश उतनी ही लज़ीज़ बनेगी. मटन को अच्छी तरह धोकर उसमें दही,अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक और हल्के मसाले डालकर कुछ समय के लिए मेरिनेट किया जाता है. ताकि मसाले गोश्त के अंदर तक समा जाएं.
मटन पूरी तरह गल जाए
इसके बाद हांडी को धीमी आंच पर रखा जाता है. उसमें देसी घी या सरसों का तेल डालकर साबुत मसाले जैसे तेजपत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची और लौंग डाली जाती है. जब मसालों की खुशबू आने लगे तब बारीक कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूना जाता है. अब इसमें कुटे हुए मसाले जैसे धनिया, जीरा, काली मिर्च और लाल मिर्च मिलाई जाती है. जिससे हांडी मटन का स्वाद और भी निखर जाता है. अब मेरिनेट किया हुआ मटन हांडी में डालकर धीमी आंच पर अच्छे से भुना जाता है. जब मटन से तेल अलग होने लगे तब थोड़ा पानी डालकर हांडी को ढक दिया जाता है. इसे लंबे समय तक स्लो कुक किया जाता है. ताकि मटन पूरी तरह गल जाए और ग्रेवी गाढ़ी बन जाए.
नान, तंदूरी रोटी के साथ लें स्वाद
आदिल का कहना है कि अंत में गरम मसाला, हरी मिर्च और ताजा हरा धनिया डालकर हांडी मटन को दम पर छोड़ दिया जाता है. तैयार हांडी मटन को नान, तंदूरी रोटी या सादे चावल के साथ परोसा जाता है. इसका लाजवाब स्वाद हर खाने वाले को बार-बार खाने पर मजबूर कर देता है.
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/aligarh-aligarh-delicious-handi-mutton-the-first-choice-of-every-non-vegetarian-lover-mutton-recipe-in-hindi-local18-10131337.html







