Wednesday, February 4, 2026
33 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Weekly horoscope 2 to 8 February 2026 Libra, Scorpio Sagittarius | saptahik rashifal 2 to 8 February 2026 tula vrishchik dhanu | साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 तुला राशि, वृश्चिक राशि और धनु राशि


तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 2 to 8 February 2026

तुला राशि वालों के लिए फरवरी का पहला सप्ताह शुभता और लाभ को लिए है. बीते कुछ समय से आप जिस बड़ी समस्या से जूझ रहे थे उसका इस सप्ताह समाधान निकल सकता है. करियर-कारोबार में आपको मनचाही सफलता मिलेगी. आपकी आय के साधन बढ़ेंगे, हालांकि उसके साथ खर्च की अधिकता भी रहेगी. सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष से जुड़ा कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा.

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगा. इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा. अचानक से पिकनिक-पार्टी अथवा पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है. इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को खरीदने के लिए बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. तुला राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़ें हैं उन्हें इस सप्ताह बड़े लाभ की प्राप्ति संभव है. कार्य व्यवसाय में विस्तार की संभावनाएं बनेंगी. नौकरीपेशा लोगों के कद और पद में वृद्धि होगी. उनके अधीनस्थों की संख्या बढ़ सकती है. लव रिलेशन में अनुकूलता बनी रहेगी. लव पार्टनर के साथ रोमांस करने के लिए खूब अवसर प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.

भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 2 to 8 February 2026

फरवरी के पहले सप्ताह वृश्चिक राशि वाले अगर छोटी-मोटी दिक्कतों को इग्नोर कर दिया जाए तो आपके लिए यह शुभ साबित होगा. शुभचिंतकों की मदद से आपके आपके सोचे हुए कायम समय पर पूरे होंगे. इस सप्ताह आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आपको न सिर्फ करियर-कारोबार में लाभ होगा बल्कि आपकी प्रतिष्ठा में भी खूब बढ़ोत्तरी होगी. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आप इस सप्ताह कोई बड़ा साहसिक निर्णय ले सकते हैं. इस सप्ताह आप अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे.

सप्ताह के अंत तक आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों से राय लेना उचित रहेगा. अगर बीते कुछ समय से परिवार में भूमि-भवन या फिर किसी अन्य चीज को लेकर विवाद चल रहा था तो इस सप्ताह किसी प्रभावी अथवा बुजुर्ग व्यक्ति के दखल से समाप्त हो जाएगा.

इस सप्ताह वृश्चिक राशि की महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा. उनकी रुचि धर्म-अध्यात्म, दान-पुण्य के कार्यों के प्रति बढ़ेगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. परिवार में आपसी प्रेम-व्यवहार बना रहेगा. स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. लव लाइफ शानदार बनी रहेगी.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 3

धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 2 to 8 February 2026

धनु राशि वालों के लिए फरवरी के पहले सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी और इस दौरान आपको कार्य विशेष के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी. सप्ताह के पूर्वार्ध में मांगलिक कार्य शामिल होने का अवसर मिल सकता है. इस दौरान परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे. इस सप्ताह संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान संभव है. छात्रों की उच्च शिक्षा का सपना पूरा होगा. यदि पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कोई अड़चन आ रही थी तो इस सप्ताह वह दूर हो सकती है. भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं.

यह सप्ताह पत्रकारिता, लेखन अथवा कम्युनिकेशन आदि के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए शुभ साबित होगा. कद एवं पद में वृद्धि मिलने के साथ उन्हें उनके कार्य के लिए विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका जनसपंर्क बढ़ेगा. इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा. इस सप्ताह आपकी धर्म-अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी. सप्ताह के अंत में अचानक से किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी. इस सप्ताह लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 9


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/weekly-horoscope-tula-vrishchik-dhanu-zodiac-sign-saptahik-rashifal-2-to-8-february-2026-monday-to-sunday-weekly-horoscope-astrology-prediction-in-hindi-ws-kl-10132000.html

Hot this week

Topics

Moringa Oil Benefits for Skin Health | मोरिंगा ऑयल से पाएं दाग धब्बों से छुटकारा

Moringa Oil Benefits for Skin: बदलती लाइफस्टाइल, अनहेल्दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img