4 Breakfast Poha recipes: सुबह के नाश्ते में काफी लोग सूजी, बेसन, रागी चीला खाना पसंद करते हैं. कुछ इडली, डोसा, उत्तपम, अंडा ब्रेड, दूध कॉर्नफ्लेक्स, ओट्स खाना पसंद करते हैं. नाश्ता जिनता हेल्दी और पौष्टिक हो, उतना ही आपका दिन एनर्जेटिक बीतता है. डॉक्टर्स भी कहते हैं कि नाश्ता जरूर करना चाहिए. हालांकि, आजकल लोगों के पास इतना वक्त नहीं होता है कि सुबह उठकर रोटी-पराठा सब्जी बनाकर खाएं और लंच में भी ले जाएं. ऐसे में आप कुछ ऐसा बनाकर खाएं जो आपका पेट भी भरे, शरीर को भरपूर पोषण भी मिले और आपका बॉडी दिन तक रीचार्ज रहे. काफी लोगों को नाश्ते में पोहा खाना पसंद होता है. आपको यहां 4 तरह से पोहा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अलग-अलग शहरों जैसे बनारस का बनारसी पोहा, इंदौर का इंदौरी पोहा, मुंबई का स्पेशल कांदा पोहा और साउड का अवल उपमा की रेसिपी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है. ये बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाते हैं. आप हर दिन अलग-अलग शहरों के इन पोहा रेसिपी को बनाकर खा सकते हैं. देखें इस वीडियो में इन्हें बनाने का तरीका.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/recipe-easy-and-healthy-4-breakfast-poha-recipes-for-you-from-different-corners-of-country-10133378.html







