Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 February 2025: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि दिन मंगलवार है. आज मंगलवार के दिन रामभक्त हनुमानजी का व्रत और पूजा-अर्चना की जाएगी. आज फाल्गुन कृष्ण द्वितीया तिथि, मघा नक्षत्र, तैतिल करण और चंद्रमा सिंह राशि पर संचार करेंगे. आज उत्तर का दिशाशूल लगने वाला है. हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है और इस दिन हनुमानजी की पूजा करने से कई आध्यात्मिक और व्यावहारिक लाभ माने जाते हैं. शास्त्रों और लोक-परंपराओं के अनुसार, हनुमानजी बल, वीरता और निडरता के प्रतीक हैं। मंगलवार की पूजा से डर, चिंता और नकारात्मकता कम होती है. मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है. हनुमानजी की उपासना से मंगल दोष, क्रोध और उतावलापन शांत होता है. हनुमानजी संकटमोचक हैं. नियमित पूजा से शत्रु बाधा, नजर दोष और अनचाहे संकटों से सुरक्षा मिलती है.
आज मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और सभी तरह के दोषों व ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है. मंगलवार का व्रत और हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से नौकरी, परीक्षा, मुकदमे या किसी बड़े निर्णय में आत्मविश्वास बढ़ता है. आज प्रातः स्नान कर लाल वस्त्र पहनें और हाथ में अक्षत या फूल लेकर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद मंदिर में जाकर हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल, फल, फूल, गुड़-चने अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें और घी के दीपक से आरती करें. मंगलवार को हनुमानजी की पूजा जहां भौतिक जीवन की समस्याओं से मुक्ति दिलाती है. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 फरवरी 2026
आज की तिथि- द्वितीया तिथि – 12:40 ए एम, 4 फरवरी तक, फिर तृतीया तिथि
आज का नक्षत्र- मघा – 10:10 पी एम तक, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 01:11 पी एम तक, गर – 12:40 ए एम, 4 फरवरी तक, फिर वणिज
आज का योग- शोभन – 02:39 ए एम, 4 फरवरी तक, अतिगण्ड योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- सिंह राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:08 ए एम
सूर्यास्त- 06:02 पी एम
चन्द्रोदय- 07:37 पी एम
चन्द्रास्त- 08:03 ए एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 2 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:23 ए एम से 06:16 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:57 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:24 पी एम से 03:08 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:59 पी एम से 06:26 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 01:01 ए एम, 4 फरवरी
शिववास: सभा में – 12:40 ए एम, 4 फरवरी तक, उसके बाद क्रीड़ा में
आज के अशुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2025
राहुकाल: 03:18 पी एम से 04:40 पी एम
यमगण्ड: 09:52 ए एम से 11:13 ए एम
आडल योग: 07:08 ए एम से 10:10 पी एम
दुर्मुहूर्त: 09:19 ए एम से 10:03 ए एम
गुलिक काल: 12:35 पी एम से 01:57 पी एम
दिशाशूल- उत्तर
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-3-february-2026-tuesday-falgun-krishna-dwitiya-tithi-2026-hanuman-puja-and-muhurat-shubh-yog-rahu-kaal-disha-shool-moon-time-today-ws-kl-10133438.html







