Wednesday, February 4, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

बाजार के महंगे प्रोटीन पाउडर को कहें बाय-बाय, घर पर इस तरह बनाएं ‘नेचुरल सप्लीमेंट’, हर उम्र के लिए फायदेमंद – Uttar Pradesh News


Last Updated:

Homemade Protein Powder: आज के दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए बाजार के महंगे प्रोटीन पाउडर पर निर्भर है. लेकिन कोई नहीं जानता कि डिब्बाबंद पाउडर में क्या मिलाया गया है? इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको बाजार के केमिकल वाले पाउडर की जगह घर पर ही ‘नेचुरल प्रोटीन पाउडर’ बनाने का एक कमाल का फार्मूला बताएंगे. यह पाउडर न सिर्फ सस्ता है, बल्कि बच्चों की लंबाई और दिमागी विकास के लिए भी रामबाण है. जानिए इसे घर पर बनाने की पूरी विधि और सही तरीका.

Make Protein Powder at Home: अपने शरीर को फिट और मजबूत रखने के लिए हम कई जतन करते हैं. इसमें सबसे ज्यादा जरूरी होता है प्रोटीन, जो हमारी मांसपेशियों और विकास के लिए बहुत आवश्यक है. आजकल लोग प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स तो खाते ही हैं, लेकिन एक बड़ा वर्ग अब प्रोटीन पाउडर की तरफ भाग रहा है. खासकर माता-पिता अपने बच्चों की सेहत के लिए बाजार में बिकने वाले डिब्बाबंद प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं.
मार्केट में मिलने वाले ये पाउडर न सिर्फ जेब पर भारी पड़ते हैं, बल्कि हमें यह भी ठीक से पता नहीं होता कि इनमें असल में क्या-क्या मिलाया गया है. कुछ लोग बॉडी बिल्डिंग के लिए भी इनका इस्तेमाल करते हैं, जो कभी-कभी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर की रसोई में मौजूद चीजों से ही सबसे शुद्ध और असरदार प्रोटीन पाउडर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

डॉक्टर बोले…नेचुरल चीजों पर बढ़ाएं भरोसा
आयास आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बी.ए.एम.एस, एम.डी डॉक्टर हर्ष ने Bharat.one से खास बातचीत में बताया कि आजकल बाजार में अलग-अलग कंपनियों के प्रोटीन पाउडर बच्चों की अच्छी सेहत के बड़े-बड़े दावे करते हैं. हालांकि खाद्य विभाग इन पर नजर भी रखता है, लेकिन फिर भी हम उनकी क्वालिटी और उनमें इस्तेमाल होने वाली चीजों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हो सकते.
डॉक्टर हर्ष का कहना है कि जनता को अपनी और अपने बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. बाजार के पाउडर बंद करके घर पर बना हुआ ‘होममेड नेचुरल प्रोटीन पाउडर’ इस्तेमाल करना सबसे बेहतर विकल्प है. यह न केवल सुरक्षित है बल्कि शरीर को अंदरूनी ताकत भी देता है.

घर पर प्रोटीन पाउडर बनाने का आसान फार्मूला
घर पर प्रोटीन पाउडर बनाना बहुत ही सरल है. इससे बच्चों की सेहत और शारीरिक विकास में जबरदस्त फायदा मिलता है. डॉक्टर हर्ष ने आधा किलो प्रोटीन पाउडर तैयार करने के लिए एक खास अनुपात बताया है जिससे आपका प्रोटीन पाउडर एकदम परफेक्ट बनेगा.
पाउडर बनाने के लिए सामग्री
मखाने: 100 ग्राम
रागी: 100 ग्राम
देसी खांड: 100 ग्राम (मिठास के लिए)
कोको पाउडर: 80 ग्राम (स्वाद के लिए)
काजू, बादाम और अखरोट: 20-20 ग्राम प्रत्येक
इलायची पाउडर: 20 ग्राम
अलसी के बीज: 10 ग्राम
कद्दू के बीज: 10 ग्राम

पाउडर बनाने की विधि और इस्तेमाल का तरीका
इन सभी चीजों को हल्का सा भून लें (ताकि नमी निकल जाए) और फिर मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. डॉक्टर हर्ष के अनुसार, यह पाउडर बच्चों की पूरी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है. खास बात यह है कि इसे आप हर मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं.
सर्दियों के मौसम में आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, अखरोट) की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं, क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है. वहीं गर्मियों में इनकी मात्रा को थोड़ा कम रखा जा सकता है. इस नेचुरल पाउडर से न सिर्फ पैसे बचेंगे, बल्कि आपके परिवार को केमिकल मुक्त शुद्ध पोषण भी मिलेगा.

About the Author

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही Bharat.one (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं Bharat.one (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

homelifestyle

बाजार के महंगे प्रोटीन पाउडर छोड़िए, घर पर इस तरह बनाएं ‘नेचुरल सप्लीमेंट’

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-make-natural-protein-powder-at-home-for-kids-and-adults-health-local18-10133920.html

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img