Wednesday, February 4, 2026
23 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Mercury Transit In Aquarius 2026 | budh ka kumbh rashi me gochar 2026 affects all 12 zodiac signs | बुध का कुंभ राशि में गोचर 2026 सभी राशियों पर प्रभाव


Budh Gochar in Kumbh Rashi 2026: बुध ग्रह 3 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं. कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद हैं, ऐसे में कुंभ राशि में बुध और राहु की युति भी बनेगी. ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, शिक्षा और संचार का मुख्य कारक माना जाता है. जब बुध एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तब उसका प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है तो कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं बुध का कुंभ राशि में गोचर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा.

बुध ग्रह का मेष राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करने वाले हैं और आपके तीसरे और छठवें भाव के स्वामी भी हैं. इस दौरान आपके प्रयासों में आसानी से विकास देखने को मिल सकता है और अपनी बुध ग्रह के प्रभाव से आपकी वाणी में सुधार आएगा, जिससे आप कई खास लोगों के साथ संबंध मजबूत कर पाएंगे. आप दूर की यात्रा कर सकते हैं और जीवन में बदलाव महसूस कर सकते हैं. आपके काम में मेहनत रंग ला सकती है और आपको काम के सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है. अगर आप कोई बिजनेस कर रहे हैं तो आपको मौजूदा कारोबार में मुनाफा बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

बुध ग्रह का वृषभ राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर करने वाले हैं और आपके दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी भी है. गोचर के दौरान वृषभ राशि वालों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही टेंशन से मुक्ति मिलेगी. अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो गोचर काल के दौरान आपको मुक्ति भी मिलेगी. आपको किसी अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है और दोस्तों की संख्या में भी इजाफा होगा. इस दौरान आपको करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा, जिससे आप भी आत्मनिर्भर बन पाएंगे. परिवार में अगर कोई टेंशन चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे.

बुध ग्रह का मिथुन राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपकी राशि से नौवें भाव में गोचर करने वाले हैं और वह पहले और चौथे भाव के स्वामी भी हैं. इस दौरान आपको अपने बड़ों से अधिक सहारा और सकारात्मक समर्थन मिल सकता है. करियर की बात करें तो आपको लंबी दूरी या अंतरराष्ट्रीय यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. व्यापार के लिहाज से इस अवधि में आपकी किस्मत चमक सकती है और आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं.

बुध ग्रह का कर्क राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करने वाले हैं. इस राशि वालों को बुध गोचर की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. बाहर के खान-पान से बचें अन्यथा पेट खराब होने की आशंका बन रही है. इस राशि के नौकरी करने वाले ऑफिस में किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

बुध ग्रह का सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वालों के लिए बुध, जो कि दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं, सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं. इस दौरान आपको आनंददायक अनुभव और यादगार यात्राएं हो सकती हैं. आपकी मेहनत के चलते प्रोफेशनल ग्रोथ में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं और आपको सराहना भी मिल सकती है. व्यापार के क्षेत्र में भी आप इस समय अच्छा पैसा कमा सकते हैं. आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए खुशी और सकारात्मक उम्मीद लेकर आ सकता है, क्योंकि आप अच्छा पैसा कमाएंगे और बचत भी कर पाएंगे.

बुध ग्रह का कन्या राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपकी राशि से छठवें भाव में गोचर कर रहे है. इस दौरान आपको कई फायदे मिलेंगे और किसी से अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. अगर नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस दौरान आपकी परेशानियां कम होंगी और अपने काम से सभी को प्रभावित भी करेंगे. अगर आप खुद का बिजनेस करना चाहते हैं तो आप इस अवधि में इस दिशा में काम कर सकते हैं. बुध ग्रह के प्रभाव से आपकी वाणी में सुधार आएगा और इससे आपको कई फायदे देखने को मिलेंगे.

बुध ग्रह का तुला राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपकी राशि से पांचवे भाव में गोचर करने वाले हैं और नौवें व 12वें भाव के स्वामी भी हैं. इस दौरान आपकी रुचि आध्यात्मिक विषयों में बढ़ सकती है, जिससे आपको सफलता मिल सकती है. खुद का बिजनेस करने वालों के लिए बुध का गोचर फायदेमंद रहने वाला है, इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा. आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा और आप अधिक पैसा कमा और बचा पाएंगे.

बुध ग्रह का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान अपने प्रयासों में रुकावटें और अचानक कुछ झटके महसूस हो सकते हैं, लेकिन शुरुआती संघर्षों के बाद आपको सफलता जरूर मिलेगी. अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और किसी भी तरह का धन का लेन-देन करने से बचें. बुध के गोचर से आपको अचानक लाभ मिल सकते हैं और विदेश में काम करने के मौके भी मिल सकते हैं. सभी अपने अपने तरह से काम करना चाहेंगे और धार्मिक कार्यों में आपका मन भी लगेगा.

बुध ग्रह का धनु राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिन्हें संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. बेहतर होगा कि आप अपने बड़े खर्चों की पहले से योजना बना लें. अगर परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब है तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा. व्यापार करने वालों को अच्छा फायदा होगा लेकिन नौकरी करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो इस दौरान सावधानी बरतें.

बुध ग्रह का मकर राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान अच्छी किस्मत के चलते आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिल सकता है, जिससे आप अधिक धन जमा और बचत कर पाएंगे. हालांकि करियर, सेहत और परिवार के मामलों में सावधानी से काम करने की जरूरत पड़ सकती है. नौकरी करने वाले अपने काम से काम रखें और दूसरों के मामले में दखल देने से बचें. साथ ही अपने साथ-साथ परिवार की सेहत का भी ध्यान रखें. व्यक्तिगत जीवन में आपको अपने जीवनसाथी के साथ धैर्य रखना होगा क्योंकि बहस की आशंका बन रही है.

बुध ग्रह का कुंभ राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर गोचर कर रहे हैं और आपकी राशि के पांचवे और आठवें भाव के स्वामी भी है. गोचर काल में कुंभ राशि वाले इच्छाओं और लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं और आपके सपने साकार होंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में अपने काम में अचानक लाभ मिल सकता है, जिससे आपको हैरानी हो सकती है. हालांकि व्यापार में आपको बिजनेस पार्टनर्स के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा हो सकती है, जिससे मुनाफा कमाने में दिक्कतें आ सकती हैं.

बुध ग्रह का मीन राशि पर प्रभाव

बुध ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर करने वाले हैं. इस दौरान आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं, जो आपके प्रयासों के कारण संभव हो सकता है. व्यापार के सेक्टर में आप एक सफल बिजनेसमैन के रूप में उभर सकते हैं और अन्य व्यवसायों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए बोलचाल बंद हो सकती है. आपका उत्साह और खुशी इसमें मददगार साबित हो सकते हैं.

Hot this week

Mahakaleshwar Bhasma Aarti 4 Feb 2026। भस्म आरती 4 फरवरी 2026

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : सुबह के चार बजे...

Topics

Mahakaleshwar Bhasma Aarti 4 Feb 2026। भस्म आरती 4 फरवरी 2026

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : सुबह के चार बजे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img