Last Updated:
लोगों की सेहत का राज उनका रोज का खाना है. दरअसल, लोग जब खाना खाते हैं तो वो सेहत के लिए जरूरी कई चीजों का सेवन करते हैं. यही वजह है कि किचन को लोगों को सिर्फ खाना बनाने तक नहीं बल्कि उसे सेहत से भी जोड़ना चाहिए. किचन में इस्तेमाल होने वाली लगभग हर चीज कहीं न कहीं आपकी सेहत के लिए उपयोगी और जरूरी है.
शशांक शेखर/जहानाबाद: कुछ लोगों को सिंपल खाना अच्छा लगता है तो कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें चटपटा और तीखा खाना पसंद होता है. कई लोग तो ऐसे हैं जो काफी तीखा भोजन करते हैं. अपने भोजन को अधिक तीखा बनाने के लिए लोग लाल मिर्च का भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, लाल मिर्च पाउडर या साबुत लाल मिर्च की तुलना में हरी मिर्च अधिक गुणकारी और लाभकारी होती है? एक्सपर्ट भी हरी मिर्च खाने की सलाह देते हैं. इसके फायदे जानने के लिए हमने जहानाबाद में लंबे समय से होम्योपैथी की प्रैक्टिस कर रहे और समय-समय पर लोगों को घरेलू सलाह देने वाले डॉ. आमिर अनवर से बात की. उन्होंने अपनी जानकारी के आधार पर हरी मिर्च खाने के फायदे बताए हैं.
हरी मिर्च खाने के फायदे
डॉ. आमिर अनवर का कहना है कि हरी मिर्च का सेवन सदियों से होता आ रहा है. कभी खाने के साथ तो कभी सलाद के साथ लोग हरी मिर्च का सेवन करते हैं. उन्होंने बताया कि हरी मिर्च में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमें मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम आदि शामिल हैं. यह हार्ट के हेल्थ के लिए भी काफी लाभकारी है. हरी मिर्च का सेवन वजन संतुलन में भी कारगर है. इसके साथ ही किडनी के लिए भी गुणकारी है.
खाने का क्या है सही तरीका
डॉक्टर अनवर ने कहा, “डायबिटीज मरीज हर दिन एक हरी मिर्च खा सकते हैं. ये उनके लिए हेल्दी है क्योंकि हरी मिर्च ब्लड शुगर लेवल स्थिर रखने में सहायता करती है. एक हरी मिर्च खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. ऐसा करने से बदलते मौसम में रोगों से लड़ने में काम आयेगा. डॉक्टर का मानना है कि इंसान अगर 3 से 4 हरी मिर्च रोजाना सेवन करते हैं तो उनके लिए फायदेमंद होगा.”
अक्सर यह देखा जाता है कि लोग किसी चीज का अधिक सेवन करने लगते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान करता है. डॉक्टर भी इसे सीमित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं. ज्यादा मिर्च का सेवन आपके पेट में जलन पैदा कर सकता है और इससे बवासीर यानी पाइल्स की भी बीमारी हो सकती है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट Bharat.one के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-green-chilli-benefits-for-health-hari-mirch-khane-ke-fayde-local18-ws-l-10138366.html







