Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal : दरभंगा के ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए आज जमीन और गाड़ी खरीदना शुभ है, लेकिन अशुभ योगों से बचने के लिए विशेष उपाय करने की सलाह दी गई है.
दरभंगा : आज 4 फरवरी 2026 को वृश्चिक राशि वालों के लिए जमीन और गाड़ी लेने का अच्छा समय है. दरभंगा के ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा से आइये जानते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा.
जमीन और गाड़ी लेने का है अच्छा समय
आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए फाल्गुन कृष्ण पक्ष तृतीया है. दैहिक, दैविक और भौतिक त्रिविध प्रकार से सुखों की प्राप्ति कारक योग बन रहा है, जिसमें भवन, भूमि और वाहन की प्राप्ति कारक योग बन रहा है. सूर्य तृतीयस्त होने के कारण धन आगमन कारक योग बन रहा है. वहीं, मंगल भी धन प्राप्ति कारक योग बना रहा है. बुद्ध भी धन आगमन कारक योग बन रहा है.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है, लेकिन बृहस्पति क्लेश कारक योग बना रहा है, अर्थात त्रिविधताप कारक योग बन रहा है. शुक्र तृतीयस्त होने के कारण और कर्म भाव में केतु होने के कारण और राहु चतुर्थ भाव में होने के कारण अंतरघात करने वाले शत्रुओं का वृद्धि और शोकाकुल रहना अशुभत्व कारक योग बना रहा है. अतः जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपाय को आप कर सकते हैं, जिससे कि आपके जीवन में शांति बनी रहेगी .
जानें उपाय
1. अशुभत्व जन्य समन के लिए हरे रंग का वस्त्र धारण करें.
2. अपामार्ग यानी चिड़चिड़ी का जड़ हरा कपड़ा में बांधकर अपने बांह पर धारण करें.
3. विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें.
4. वाल्मीकि कृत सुंदरकांड का पाठ करें.
5. दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ अध्याय और एकादश अध्याय का पाठ करने से शुभत्वों की प्राप्ति होगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-4-february-2026-auspicious-time-buy-land-vehicle-money-arrival-yoga-local18-ws-l-10146443.html







