Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 2 February 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 2 फरवरी 2026 चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार बृहस्पति की टेढ़ी चाल और ग्रहों की स्थिति क्लेश और शत्रु वृद्धि का योग बना रही है. जहां शनि संतान पक्ष को लेकर चिंता बढ़ा सकते हैं. वहीं चंद्रमा की कृपा से धन लाभ और मान-सम्मान के द्वार भी खुलेंगे. मुश्किलों से बचने के लिए क्या उपाय करें और आज का शुभ रंग क्या है?
दरभंगाः आज 2 फरवरी 2026 को फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा के अवसर पर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति काफी उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बृहस्पति की चाल थोड़ी प्रतिकूल है. जिसके कारण पारिवारिक या मानसिक क्लेश की स्थिति बन सकती है.
ज्योतिष गणना के अनुसार आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहों का गठबंधन थोड़ा जटिल है. बृहस्पति क्लेश कारक योग बना रहे हैं, जबकि शुक्र और केतु की स्थिति शोकाकुल कारक योग का निर्माण कर रही है. वहीं राहु की मौजूदगी शत्रु वृद्धि की ओर इशारा कर रही है. यानी आज आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. इसके अतिरिक्त शनि के पंचम स्थान पर होने के कारण संतान पक्ष से जुड़ी समस्याओं या कष्ट का सामना करना पड़ सकता है.

राहत की खबर, बढ़ेगा मान-सम्मान और धन
इन चुनौतियों के बीच चंद्रमा की स्थिति राहत देने वाली है. चंद्रमा आज ‘भाग्यश्त’ हैं. जिसके फलस्वरूप आपको सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आज आपका झुकाव दान-पुण्य और स्नान जैसे धार्मिक कार्यों की ओर अधिक रहेगा. आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा है, क्योंकि आज धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं. आप जहां भी जाएंगे, आपकी उपस्थिति को सराहा जाएगा.
शुभ फल के लिए करें ये अचूक उपाय
डॉक्टर कुणाल कुमार झा ने ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने और शुभता बढ़ाने के लिए निम्नलिखित उपाय सुझाए हैं. मार्कंडेय पुराण के अंतर्गत दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ करें. यदि समय का अभाव हो, तो कम से कम चतुर्थ और एकादश (4th और 11th) अध्याय का पाठ अवश्य करें.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और Bharat.one तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishchik-rashifal-2-february-2026-scorpio-horoscope-in-hindi-planetary-movement-brings-conflict-and-relief-today-local18-ws-kl-10129305.html







