Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 05 February 2026: आज तुला राशि के जातकों के लिए खर्च और आध्यात्म का विशेष योग बन रहा है. आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेगा. विदेश से जुड़े काम, पढ़ाई या करियर में बड़ा अवसर मिलने की संभावना है. कोई महत्वपूर्ण सूचना या प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा. निर्णय लेते समय संतुलन बनाए रखें और भावनाओं के बजाय व्यवहारिक सोच अपनाएं.
अजमेर. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. ग्रहों की चाल तुला राशि वालों के लिए आज मिश्रित लेकिन गहराई से प्रभाव डालने वाली दिखाई दे रही है. चंद्रमा आज आपकी राशि से बारहवें भाव यानी व्यय भाव में कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. बारहवां भाव खर्च, विदेश, एकांत, आध्यात्म और त्याग से जुड़ा माना जाता है. वहीं आज गुरुवार का दिन है, जो देवगुरु बृहस्पति की कृपा का प्रतीक है. ऐसे में चंद्रमा और गुरु का यह संयोग आपको जीवन के भौतिक पक्ष से थोड़ा हटाकर आत्मिक और आध्यात्मिक दिशा की ओर ले जाने वाला रहेगा.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज का दिन उन जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ हो सकता है, जिनका कार्य एक्सपोर्ट-इंपोर्ट, विदेश, ऑनलाइन व्यापार, ट्रैवल, आयात-निर्यात या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़ा हुआ है. अचानक कोई बड़ा अवसर सामने आ सकता है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा. साथ ही दूर की यात्रा या विदेश यात्रा से संबंधित योजना भी बन सकती है. हालांकि इन अवसरों के साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
तुला राशि वालों के अचानक खर्च आ सकते हैं सामने
चंद्रमा का बारहवें भाव में गोचर आज आपको दान, पुण्य, परोपकार और सेवा कार्यों की ओर आकर्षित करेगा. किसी जरूरतमंद की सहायता करने से या धार्मिक कार्यों में भाग लेने से आपको मानसिक शांति और संतोष की अनुभूति होगी. आज किए गए शुभ खर्च भविष्य में पुण्य और सकारात्मक फल देने वाले रहेंगे. फिर भी ध्यान रखें कि कुछ अचानक खर्च ऐसे सामने आ सकते हैं, जिनकी आपने पहले से कोई योजना नहीं बनाई होगी.
तुला राशि वाले फिजूलखर्ची से बचें
सावधानी की बात करें तो चंद्रमा मन का कारक ग्रह है और बारहवें भाव में होने से मन थोड़ा विचलित, भावुक या बेचैन रह सकता है। पुरानी बातों, बीते हुए अनुभवों या अधूरी इच्छाओं को लेकर तनाव लेने से बचें.वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें और भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.हाथ में पैसा होने के बावजूद फिजूलखर्ची से दूरी बनाना आज आपके लिए बेहद जरूरी है.
तुला राशि वाले करें आज ये महाउपाय
देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा के संतुलन के लिए आज पीली वस्तुओं का दान अत्यंत शुभ रहेगा.आज किसी मंदिर में जाकर चना दाल या पीले फल का दान करें.इससे अनियंत्रित खर्चों पर रोक लगेगी और मानसिक तनाव कम होगा. इसके अलावा एक रोटी पर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं। यह उपाय आपके भाग्य में आ रही बाधाओं को दूर करेगा और रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करेगा.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-tula-rashifal-05-february-2026-today-libra-horoscope-in-hindi-foreign-travel-or-job-opportunity-local18-10149183.html







