Last Updated:
Murgh Masalam Recipe: भारतीय व्यंजन तीखे और मसालेदार स्वाद के लिए मशहूर होता है. चाहे शाकाहारी हो या नॉन वेजेटेरियन भोजन हमेशा कुछ न कुछ नया ही ट्राई किया जाता है. खाने के शौकीन होने के चलते हमेशा लोग नए व्यंजन पर एक्सपेरिमेंट करते हैं. क्योंकि पुराने व्यंजन से लोग ऊब जाते हैं. यदि आप भी कुछ नया खाना खाने के शौकीन हैं, हमेशा कुछ अलग करना चाहते हैं और वो भी चिकन खाने के शौकीन हैं, तो आपने बटर चिकन, चिकन कोरमा और कढ़ाई चिकन जरूर खाया होगा.

हालांकि, आप चिकन का नया आइटम खाने की फिराक में हैं तो आप मुर्ग मस्सलम ट्राई कर सकते हैं. यह सबसे हटके डिश होता है. इसका स्वाद काफी बेहतरीन होता है. भले ही यह थोड़ा महंगा होता है, लेकिन स्वादिष्ट भी काफी ज्यादा होता है. यह बहुत ही कम जगह बनता है.

बहुत ही कम रेस्टोरेंट और चिकन शॉप होते हैं, जहां पर मुर्ग मस्सलम आइटम उपलब्ध रहती है. हालांकि, आप यदि बिहार के जहानाबाद से हैं और आप चिकन का यह खास डिश खाना पसंद करते हैं तो एक ऐसी मटन शॉप है, जहां आप 400 रुपए प्रति किलो बनवा सकते हैं.

दरअसल, जहानाबाद में सिया बाबू पेट्रोल पंप के सामने एक ऐसी दुकान है, जो नॉन वेजेटेरियन के लिए प्रसिद्ध है. 40 साल पुरानी दुकान सिर्फ मटन आह चिकन के लिए ही मशहूर है. यहां पर एक झोपड़ी में चिकन मटन बिकता है. स्वाद ऐसा होता है कि दूर दराज से लोग पहुंचकर इसका स्वाद लेते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इनमें से कई लोग तो मुर्ग मस्सलम को खाने पहुंचते हैं. चुकी यहां पर बहुत ही ढंग से बनाया जाता है तो इस कारण ग्राहकों को कई बार इंतजार करना पड़ता है. यहां लंबे समय से कार्य कर रहे कारीगर मुनि लाल ने कहा कि हमारे यहां नॉन वेजेटेरियन आइटम मिलता है. सब काफी प्रसिद्ध है.

उन्होंने कहा कि हमारे यहां वैसे तो मटन फेमस है, लेकिन यहां का एक सबसे स्पेशल डिश मुर्ग मस्सलम है. यह एक ऐसा आइटम है, जो जहानाबाद में अन्य कहीं नहीं मिलता है. इसमें बनाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ता है.

मुनि लाल के अनुसार, सबसे पहले खड़ा चिकन लेना पड़ता है. फिर उसको पीस-पीस नहीं कट कर, खड़ा ही रखना होता है और उसके बॉडी से सब निकाल वहां काजू और किशमिश भरा जाता है. जब एक तरफ चिकन में ड्राई फ्रूट्स भरने का काम होता है तो दूसरी तरफ ग्रेवी तैयार करना होता है.

जब पूरी तरह से ग्रेवी रेडी हो गया है तो फिर उसमें ड्राई फ्रूट्स से तैयार खड़ा चिकन को मिला कर थोड़ी देर पकने दिया जाता है. यदि देसी मुर्गा रहता है तो समय ज्यादा लगता है और फार्म वाला चिकन 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है. इस प्रकार से मुर्ग मस्सलम तैयार होता है. हमारे यहां फार्म वाले चिकन का मुर्ग मस्सलम 400 रुपए और देसी मुर्गा का 700 रुपए मिलता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-special-murgh-musallam-filled-with-dry-fruits-the-taste-of-this-shop-in-jehanabad-is-amazing-local18-10232509.html







