Tuesday, March 3, 2026
20 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Amer Maota Lake Boating | Jaipur Tourism Update 2026 | Maota Lake 5 Types Boating


Last Updated:

Amer Maota Lake Boating: आमेर स्थित मावठा झील में जल्द ही पर्यटकों के लिए बोटिंग सुविधा शुरू होने जा रही है. यह पहल जयपुर पर्यटन को नया आकर्षण देगी. झील में पर्यटकों को पांच प्रकार की विशेष बोटिंग का आनंद मिलेगा, जिससे हेरिटेज और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. आमेर किला की खूबसूरती के बीच बोटिंग का अनुभव पर्यटकों के लिए यादगार साबित होगा और स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

जयपुर: जयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए 20 सालों बाद विश्व हेरिटेज और विरासत आमेर किले की तलहटी में स्थित मावठा झील में जल्द ही बोटिंग शुरू होने जा रही हैं. जिसके लिए लगातार झील में बोटिंग का ट्रायल चल रहा हैं. जल्द ही पर्यटक यहां झील में बोटिंग का आंनद ले सकेंगे. मावठा झील में पर्यटकों के लिए बोटिंग शुरू होने के बाद माउंट लेक की तर्ज पर मावठा झील भी अब नया टूरिज्म स्पॉट बनने जा रहा हैं. लोकल-18 ने जयपुर के आमेर किले पर पहुंच कर यहां शुरू होने जा रही बोटिंग को लेकर स्थानीय टूरिस्ट गाइड और अन्य लोगों से बात की तो गंगाराम जाट बताते हैं कि यहां शुरू होने वाली बोटिंग के तहत पर्यटकों को अलग-अलग प्रकार की बोंटो से बोटिंग करने की सुविधा जल्द मिलने जा रही हैं.

आमेर किले में पर्यटकों के लिए एलीफेंट राइडिंग और गॉल्फ कॉर्ट की सुविधा के बाद अब बोटिंग की सुविधा भी खास होगी. गंगाराम बताते हैं कि मावठा झील में पर्यटकों को पैडल बोटिंग, साइकिल बोट, लग्जरी बोट, इलेक्ट्रिक 20-सीटर बोट जैसी अलग-अलग बोटिंग का लुप्त पर्यटक ले सकेंगे. लेकिन फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से बोटिंग शुरू होने से पहले रेस्क्यू बोट और प्रशिक्षित ट्रेनर की तैयारी चल रही हैं ताकि बोटिंग के समय हर प्रकार से बोटिंग करने वाले पर्यटकों पर उनकी निगरानी और सुरक्षा की व्यवस्था पर काम किया जा रहा हैं.

हर दिन हजारों लोगों को मिलेगा बोटिंग का लुप्त 
लोकल-18 से बात करते हुए स्थानीय टूरिस्ट गाइड बताते हैं की आमेर किले पर रोजाना करीब 3 हजार देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं. साथ ही टूरिस्ट के पीक सीजन में आंकड़ा 10 हजार तक पहुंच जाता हैं ऐसे में हजारों की संख्या में पर्यटकों को यहां बोटिंग की सुविधा मिलने जा रही हैं जो आमेर किले पर पर्यटकों की संख्या ओर बढ़ेंगी. फिलहाल मावठा झील में बोटिंग के 5 तरह की बोटों के लिए 10 बोट अभी लाई गई हैं. बाद में सरोवर में बरसात के बाद अच्छा जलभराव होने के बाद बोटों की संख्या बढ़ाने के साथ ही स्पीड बोटिंग और शिकारा बोट की प्लानिंग भी की जाएगी. मावठे में खासतौर पर बोटिंग के लिए अहमदाबाद में तैयार की गई 30-सीटर लग्जरी बोट होगी जिसमें डांस फ्लोर भी रहेंगे.

जिसके चलते पर्यटक इस बोट में कालबेलिया सहित राजस्थानी लोक नृत्य और संगीत का लाइव प्रदर्शन भी देख सकेंगे. इसके अलावा उदयपुर से दो इलेक्ट्रिक 20-सीटर बोट, चंडीगढ़ से 8 शिकारा बोट और अहमदाबाद से 10 साइकिल बोट लाई जा रही हैं. जो शिकारा बोट टूरिस्ट को कश्मीर की वादियों जैसा अनुभव कराएगी. सभी अलग-अलग बोटों के लिए फिलहाल झील में ट्रायल चल रहा हैं.

कितना रहेगा बोटिंग का किराया और समय 
लोकल-18 से बात करते हुए आमेर किले के स्थानीय टूरिस्ट गाइड बताते हैं कि मावठा झील में बोटिंग संचालन की जिम्मेदारी आरटीडीसी ने पांच साल के लिए जसराज इंफ्रा को मिलीं हैं. अगर मावठ में बोटिंग के टिकट और समय की बात करें तो बोटिंग का समय सुबह 7 से शाम 7 बजे तक होगा. लेकिन किराया अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन अनुमानित प्रति सवारी 150 से 1500 रुपए तक हो सकता हैं. मावठा झील में बोटिंग शुरू होने के बाद आमेर फोर्ट जयपुर ही नहीं बल्कि राजस्थान का सबसे बड़ा टूरिस्ट स्पॉट के रूप में उभरेगा जहां पर्यटकों को एक ही जगह सफारी और नाइट टूरिज्म के साथ बोटिंग का आनंद भी मिलेगा. इसलिए पर्यटकों के लिए आने वाले दिनों में आमेर किला एक कंप्लीट डेस्टिनेशन टूरिस्ट स्पॉट होगा.

16वीं शताब्दी में बना किला अब जयपुर का सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट
आमेर किले के इतिहास पर अगर एक नजर डालें तो आमेर किले को बनवाने की शुरुआत 16वीं सदी के अंत में राजा मान सिंह ने की थी जिसके बाद में इसे सवाई जय सिंह द्वितीय और राजा जय सिंह प्रथम ने समय समय इसके निर्माण को पूरा कराया था. मान सिंह से लेकर सवाई जय सिंह द्वितीय और राजा जय सिंह प्रथम तक के शासन काल में इसे पूरा होने में 100 साल का समय लगा था. इस भव्य किले में उपर तक पहुंचने के लिए लोगों को लम्बा रास्ता तय करना पड़ता हैं आमेर किला राजस्थान के उन मशहूर किलों में शुमार हैं. जहां राजा महाराजाओं के समय से लेकर आज तक सिर्फ पर्यटक एलीफेंट राइडिंग करते हुए ही पर्यटक किलें तक पहुंचते हैं.

किलें के अंदर प्रवेश करने से पहले ही किले तक पहुंचते समय तीन भव्य सुंदर दरवाजों से गुजरना पड़ता हैं. किले में हर चीज़ देखने लायक हैं जिसके लिए पूरे दिन का समय भी कम पड़ता हैं. वर्षों पुराने इतिहास के साथ आज यह किला जयपुर का सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं. जहां सालभर करोड़ों की संख्या में पर्यटक इसका दीदार करने पहुंचते हैं.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-amer-maota-lake-boating-5-types-boat-ride-jaipur-tourism-update-local18-10218345.html

Hot this week

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, बच्चे पर नहीं पड़ेगा बुरा असर

होमफोटोधर्मचंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी...

Topics

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, बच्चे पर नहीं पड़ेगा बुरा असर

होमफोटोधर्मचंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img