चंद्र ग्रहण आज, 06:23 AM से सूतक, जानें समय, क्या करें, क्या न करें, प्रभाव
Last Updated:
Chandra Grahan 2026 Live: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज 3 मार्च मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लग रहा है. इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से है, इसमें क्या करें और क्या न करें, ये जानना…और पढ़ें

चंद्र ग्रहण 2026 लाइव अपडेट्स: समय, सूतक काल, नियम.
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इस वजह से आज के चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ होकर ग्रहण के मोक्ष यानि समापन पर खत्म होता है. सूतक काल में किसी भी प्रकार के शुभ काम नहीं करते हैं, इसमें मंदिर के कपाट तक बंद कर देते हैं. आज का चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा.
पौराणिक कथाओं के अनुसार चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण राहु और केतु की वजह से लगता है क्योंकि ये दोनों ग्रह सूर्य और चंद्रमा का ग्रास करने के लिए जाते हैं, इसकी कथा समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी है. आज के चंद्र ग्रहण के प्रारंभ, समापन समय, सूतक काल नियम, क्या करें, क्या न करें, राशियों पर प्रभाव आदि से जुड़ी सभी जानकारी के लिए बने रहें Bharat.one Hindi के साथ.
Chandra Grahan 2026 Live: कब लगेगा चंद्र ग्रहण? भारत में इसके शुरू होने का समय क्या है?
चंद्र ग्रहण लाइव: आज का चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. इस चंद्र ग्रहण का उपच्छाया से पहला स्पर्श दोपहर में 02 बजकर 16 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रहण के प्रच्छाया से पहला स्पर्श दोपहर में 03 बजकर 21 मिनट पर होगा. वहीं खग्रास की शुरुआत शाम को 04 बजकर 35 मिनट पर होगा.
Chandra Grahan 2026 Live: सुबह से ही चंद्र ग्रहण का सूतक काल, कब तक रहेगा?
चंद्र ग्रहण लाइव: चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण प्रारंभ होने के समय से 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है. आज सुबह 6:23 बजे से सूतक काल प्रारंभ है. सूतक काल ग्रहण के खत्म होने के साथ ही समाप्त होता है. इस वजह से आज का स्नान, दान आदि का कार्य ग्रहण के खत्म होने पर ही होगा क्योंकि पूरे दिन सूतक का प्रभाव रहेगा. या फिर दैनिक स्नान आप सूतक काल से पूर्व कर लें.
Chandra Grahan 2026 Live: फाल्गुन पूर्णिमा में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में समापन
चंद्र ग्रहण लाइव: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है. आज के दिन फाल्गुन पूर्णिमा है. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही लगता है. पंचांग के अनुसार फाल्गुल पूर्णिमा तिथि सुबह से लेकर शाम को 05:07 पी एम तक है. उसके बाद से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. इस तरह से यह चंद्र ग्रहण पूर्णिमा में शुरू होकर प्रतिपदा में खत्म होगा. इस बार का चंद्र ग्रहण होली में पड़ा है. इस वजह से होलिका दहन और होली का त्योहार दो दिन का हो गया है.







