Last Updated:
Bihar Tourism: वैसे तो बिहार में कई टूरिस्ट स्पॉट सेंटर हैं, लेकिन आज हम आपको जमुई जिले के टूरिस्ट स्पॉट के बारे में बताएंगे. यहां का गरही डैम, नागी पक्षी अभ्यारण, सीता कुंड, सिमुलतला, चकाई और गिद्धेश्वर के वन्य क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है, यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और इको कॉटेज भी बन रहे हैं. इसकी खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी.

जमुई जिला अपने खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यह जिला कई तरह के खूबसूरत दृश्य को अपने अंदर समेटे हुए है. यहां पानी से लेकर पहाड़ तक, आप खूबसूरती के नजारे ले सकते हैं. इन्हीं में से कुछ जगह ऐसे हैं. जहां आप घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. इनमें से सबसे पहला नाम जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के गरही डैम का आता है, जिसकी खूबसूरती इतनी कमाल की है कि आप यहां खिंचे चले आएंगे. यह डैम चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा है. हजारों हेक्टेयर में फैला या डैम बोटिंग से लेकर कई अन्य चीजों के लिए प्रसिद्ध है.

इस डैम में अभी हाल ही में बिहार के दूसरे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की भी घोषणा हुई है. यहां इको कॉटेज भी बनाए जा रहे हैं. यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मना सकते हैं. साथ ही यहां आप घंटों प्रकृति के बीच समय व्यतीत कर सकते हैं.

अगर जमुई जिले में घूमने की बात की जाए तो जिले का नागी पक्षी अभ्यारण का नाम लिए बगैर इसकी खूबसूरती को बता पाना मुश्किल है. यह जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र में स्थित है. इसे हाल ही में रामसर साइट्स की सूची में भी शामिल किया गया है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ऐसे तो पिकनिक के लिए यह जगह पूरे साल लोगों की पसंद में शामिल रहता है. लेकिन खासकर सर्दियों के मौसम में यह इलाका विदेशी पक्षियों के कलरव से गूंज उठता है. यहां आप वोटिंग कर सकते हैं, यहां आप बांस से बने छोटे-छोटे वॉच टावर के सहारे पक्षियों का दीदार कर सकते हैं. वहीं, पक्षी विशेषज्ञों से मिलकर उनकी विशेषताओं के बारे में भी जान सकते हैं.

जमुई जिले के झाझा में ही एक ऐसी जगह स्थित है, जो देखने में तो भले ही काफी छोटी लगती है, लेकिन अगर आप इसे देख लें तो इसकी खूबसूरती के दीवाने हो जाएंगे. यह जगह सीता कुंड के नाम से जानी जाती है. सीता कुंड का झरना जिले में काफी प्रसिद्ध है तथा यहां स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने आते हैं.

इसके अलावा जमुई के सिमुलतला, चकाई और गिद्धेश्वर का वन्य क्षेत्र भी काफी प्रसिद्ध है. यहां हजारों हेक्टेयर में फैला वन क्षेत्र आपको प्रकृति की गोद में होने का एहसास दिला सकता है. यहां आप जंगल के बीच टेढ़े-मेढ़े रास्ते पर बाइकिंग का मजा उठा सकते हैं. यहां आप साफ शुद्ध और ताजे वातावरण का भी एहसास कर सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/travel-jamuai-beauty-and-tourist-spots-highlighted-by-floating-restaurant-garhi-dam-nagi-bird-sanctuary-sita-kund-simultala-local18-ws-l-10195376.html







