Last Updated:
Holi Festival Food: छतरपुर जिले में होली त्योहार के मौके पर कई पकवान बनाए जाते हैं. इन पकवानों के बिना ये त्योहार ही अधूरा माना जाता है. आटा की मीठी खुरमी- बटरी और गुजिया से लेकर तमाम आइटम बनाए जाते हैं. आइए जानते हैं होली त्योहार पर बनने वाले छतरपुर के ये खास आइटम…

आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे होली उत्सव में छतरपुर जिले में घर-घर बनाया जाता है. इन डिशेज को बच्चों से लेकर बूढ़े तक पसंद करते हैं. ये स्नेक्स का काम भी करते हैं. ऐसे में आपको बाजार से स्नेक्स लाने की जरूरत नहीं होती है.

दरअसल, छतरपुर जिले में बुंदेलखंडी सुरहा गुलगुले, आटा-पालक और बेसन की पपड़ी, आटा की खुरमी और बटरी बनाए जाते हैं. ये सभी आइटम गेहूं आटा और गुड़ या शक्कर के साथ बनाए जाते हैं. ये खाने में हल्के और पाचक होते हैं.

छतरपुर की रहने वाली गृहिणी रमा देवी बताती हैं कि छतरपुर जिले ये हर त्योहार में बनाए जाते हैं. लेकिन इसे होली त्योहार में बनाने की परंपरा हैं. अभी होली का त्योहार है. तो इसे घर-घर बनाया जाता है. होली के भाई दूज तक ये घरों में बनता रहता है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

रमा देवी बताती हैं कि बुंदेलखंड में सुरहा बनाया जाता है तो इसके साथ में स्वादिष्ट गुड़ के मालपुआ और अजवायन-बेसन की पपरियां भी बनाई जाती हैं. सुरहा गुलगुले बनाने के लिए गेहूं का आटा और गुड़ जरूरी होता है. फिर गुड़ का सीरा बनाना होता है. गुड़ के इस सीरे को आटे में मिला दिया जाता है. जैसे रोटी बनाने के लिए आटे में पानी मिलाते हैं. वैसे ही इसमें सीरा धीरे-धीरे डालकर आटा गूंधते हैं. अलग अलग से कुछ भी डालने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हमें कुरकुरे और खस्ता गुलगुले बनाने हैं.

आटा गूंधने के बाद इससे छोटे-छोटे सुरहा काटे जाते हैं. साथ ही इससे मालपुआ भी बेले जाते हैं. हालांकि, पुआ को बनाने में समय लगता है क्योंकि इसमें हाथों से एक डिजाइन भी बनानी होती है. कागज या कपड़े में इनको रख दिया जाता है. इसके बाद सरसों तेल में इन्हें सिरा लिया जाता है.

अगर आप डालडा या घी के सुरहा और पुआ खाना चाहते हैं तो घी में भी सिरा सकते हैं. कुछ देर इनको ठंडा होने दें. क्योंकि ठंडा होने पर ये क्रिस्पी और क्रंची हो जाते हैं. साथ ही इस त्योहार में नमकीन सेव भी सबसे ज्यादा बनाई जाती है.

इसी तरह आटा और गुड़ की मीठी खुरमी तैयार की जाती है. साथ ही मैदा और अजवाइन की नमकीनी कुरकुरी बटरी भी तैयार कर सकते हैं. ये खाने में बेहद ही मीठे और स्वादिष्ट होते हैं. जो बच्चे बाजार की चीज लाकर खाते हैं वह भी इसको खाना पसंद करते हैं.

यह सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होते हैं बल्कि पेट के लिए भी पाचक होते हैं. यह गुड से बनाए जाते हैं. इसलिए स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद होते हैं. आप इनको चाय और कॉफी के साथ भी खा सकते हैं. अगर आपको ज्यादा भूख लगती है तो इसे खाकर अपनी भूख भी मिटा सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-holi-2026-festival-sweets-and-traditional-recipes-food-khurmi-batari-gujiya-local18-10237526.html







