Tuesday, March 3, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

होली और चंद्रग्रहण एक साथ, सभी 12 राशियों पर क्या पड़ रहा प्रभाव, इन राशियों के जातकों पर ज्यादा असर


समस्तीपुर. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन (3 मार्च 2026) कुल चंद्रग्रहण लग रहा है. यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3.20 बजे शुरू होकर शाम 6.47 बजे तक रहेगा. हालांकि, बिहार में यह चंद्रमा उदय के बाद ही दिखाई देगा. पटना सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में चंद्रमा लगभग शाम 5.55 बजे उदय होगा, इसलिए यहां आंशिक चंद्रग्रहण 5.55 बजे से 6.47 बजे तक देखा जा सकेगा. इस दौरान चांद लाल रंग का दिखाई दे सकता है, जिसे आम भाषा में ब्लड मून कहा जाता है.

सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में ग्रहण

ज्योतिष गणना के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हो रहा है. चूंकि यह फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली के दिन पड़ रहा है, इसलिए इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है. परंपरा के अनुसार ग्रहण को आत्ममंथन और आध्यात्मिक शुद्धि का समय माना जाता है.

बिहार के प्रख्यात ज्योतिष की राय

बिहार के ज्योतिषाचार्य पंडित काशीनाथ झा के अनुसार यह चंद्रग्रहण भावनात्मक और मानसिक स्तर पर प्रभाव डाल सकता है. उनका कहना है कि सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि के जातकों को विशेष सतर्कता रखनी चाहिए. मानसिक तनाव, पारिवारिक उलझन या वित्तीय उतार चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. हालांकि सही उपाय और संयम से नकारात्मक प्रभाव कम किया जा सकता है.

कर्क राशि पर प्रभाव- मानसिक तनाव और आर्थिक अस्थिरता महसूस हो सकती है. खर्च बढ़ सकता है. आत्मविश्वास में कमी आ सकती है .
उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें. चावल और दूध का दान करें. नियमित ध्यान और प्राणायाम करें.

सिंह राशि पर प्रभाव- यह ग्रहण आपकी राशि में हो रहा है, इसलिए आत्मछवि और नेतृत्व क्षमता की परीक्षा ले सकता है. अहंकार टकराव से बचना जरूरी होगा. संबंधों में संतुलन रखें.
उपाय- प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. गेहूं और गुड़ का दान करें.

कुंभ राशि पर प्रभाव- दांपत्य जीवन और साझेदारी में तनाव संभव है. गलतफहमी से दूरी बढ़ सकती है. कानूनी मामलों में सावधानी रखें.
उपाय- राहु केतु शांति पाठ करें. कंबल या काला तिल दान करें. संवाद को प्राथमिकता दें.

मीन राशि पर प्रभाव- स्वास्थ्य में गिरावट या थकान महसूस हो सकती है. कार्यक्षेत्र में बाधा या मानसिक बेचैनी संभव है. भावनात्मक रूप से अधिक संवेदनशील रहेंगे .
उपाय- विष्णु पूजा करें . जल में दूध मिलाकर अर्पित करें. जरूरतमंदों को भोजन कराएं.

अन्य राशियों पर संभावित असर

मेष राशि को भावनात्मक निर्णय टालने की सलाह दी गई है. वृषभ को पारिवारिक मामलों में धैर्य रखना होगा. मिथुन को संवाद में सावधानी बरतनी चाहिए. कर्क राशि के लिए मानसिक संतुलन जरूरी रहेगा. सिंह राशि के जातकों को अहंकार टकराव से बचना चाहिए. कन्या को स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. तुला को संबंधों में संतुलन बनाना होगा. वृश्चिक को करियर में बदलाव का संकेत है. धनु के लिए अध्ययन और यात्रा लाभकारी रह सकती है. मकर को स्वास्थ्य सतर्कता की जरूरत है. कुंभ को वैवाहिक जीवन में संवाद बढ़ाने की सलाह है. मीन को मानसिक शांति और नियमित पूजा पाठ से लाभ मिल सकता है.

मेष राशि पर प्रभाव- यह समय भावनात्मक रूप से संवेदनशील बना सकता है. प्रेम संबंध, बच्चों या रचनात्मक कार्यों को लेकर चिंता हो सकती है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है. कार्यस्थल पर भी प्रतिक्रिया नियंत्रित रखना जरूरी होगा.
उपाय- हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें. मंगलवार को मसूर दाल या लाल फल दान करें. ध्यान और गहरी सांस लेने का अभ्यास करें.

वृषभ राशि पर प्रभाव- घर परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में हलचल हो सकती है. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव है. घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.
उपाय- माता लक्ष्मी की पूजा करें . चावल, दूध या सफेद वस्त्र का दान करें . परिवार के साथ शांत संवाद बनाए रखें .

मिथुन राशि पर प्रभाव- संचार में भ्रम या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. भाई बहनों से संबंधों में उतार चढ़ाव संभव है. छोटी यात्राओं में सावधानी रखें.
उपाय- गणेश मंत्र का जाप करें. हरी मूंग या हरी सब्जी का दान करें. हर निर्णय सोच समझकर लें.

कन्या राशि पर प्रभाव- स्वास्थ्य में हल्की परेशानी या थकान महसूस हो सकती है. छिपे विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. मानसिक उलझन बढ़ सकती है.
उपाय- दुर्गा पाठ करें. हरी सब्जी या हरे कपड़े का दान करें. योग और पर्याप्त विश्राम लें.

तुला राशि पर प्रभाव- मित्रों और सामाजिक दायरे में गलतफहमी संभव है. योजनाओं में देरी हो सकती है. लाभ की स्थिति धीमी पड़ सकती है.
उपाय- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. सफेद मिठाई या वस्त्र दान करें. संतुलित और संयमित व्यवहार रखें.

वृश्चिक राशि पर प्रभाव- करियर और पद प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में बदलाव के संकेत हैं. वरिष्ठों से तालमेल जरूरी होगा. भावनात्मक गहराई बढ़ेगी .
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. तिल या काला कपड़ा दान करें. धैर्य और सकारात्मक सोच रखें.

धनु राशि पर प्रभाव- भाग्य में उतार चढ़ाव रहेगा. शिक्षा, प्रतियोगिता या यात्रा से लाभ संभव है. धार्मिक रुचि बढ़ सकती है .
उपाय- गुरु मंत्र का जाप करें . पीली वस्तु, हल्दी या चने की दाल दान करें. बड़ों का आशीर्वाद लें.

मकर राशि पर प्रभाव- पुरानी स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं.
उपाय- शनि मंत्र का जाप करें. सरसों तेल या काले तिल का दान करें. अनुशासन और संयम बनाए रखें.

समय संयम, साधना और आत्मचिंतन का

होली के दिन पड़ रहा यह चंद्रग्रहण धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह समय संयम, साधना और आत्मचिंतन का है. हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह एक खगोलीय घटना है, लेकिन आस्था रखने वाले लोग इसे आध्यात्मिक अवसर के रूप में भी देख रहे हैं.

सामान्य सलाह भी समझिए- ग्रहण काल में ध्यान, मंत्र जाप और दान को शुभ माना गया है. नकारात्मक सोच से बचें और संयम रखें. वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक खगोलीय घटना है, इसलिए डरने की आवश्यकता नहीं है.

Hot this week

ग्रहण काल में रखें इन खास बातों का ध्यान, और जानिए ऐसा करना क्यों जरूरी है?

हिंदू धर्म और ज्योतिष में ग्रहण काल (सूर्य...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img