Wednesday, March 4, 2026
28 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Planet Parade February 2026: अद्भुत खगोलीय घटना, आज शाम आसमान में होगी ‘ग्रहों की परेड’, एक साथ नजर आएंगे 6 ग्रह


होमताजा खबरधर्म

28 फरवरी की शाम को आसमान में होगी ‘ग्रहों की परेड’, एक साथ नजर आएंगे 6 ग्रह

Last Updated:

Planet Parade February 2026: फरवरी के अंतिम दिन यानी आज शाम आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना होने वाली है. दरअसल इस दिन आपको एक साथ 6 बड़े ग्रह देखने को मिलेगा. इसे देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं है, हर कोई इसे अपनी आंखों से देख सकता है. आइए जानते हैं प्लैनेट परेड जुड़ी जानकारी के बारे में…

28 फरवरी की शाम को आसमान में होगी 'ग्रहों की परेड', एक साथ नजर आएंगे 6 ग्रहZoom

Planet Parade February 2026: 28 फरवरी यानी आज शाम को एक अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है और दुनिया इस दुर्लभ और रोमांचक ग्रहों की परेड का गवाह बनेगी. इस दिन सूर्यास्त के ठीक बाद सौरमंडल के 6 प्रमुख ग्रह एक साथ सीधी कतार में नजर आएंगे. इस बार प्लैनेट परेड इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि यह घटना पिछले सालों की तुलना में और अधिक स्पष्ट दिखाई देगी. खगोल प्रेमियों के लिए फरवरी का अंतिम दिन बेहद खास होने वाला है. आप अपने फोन या DSLR कैमरे में इस अद्भुत नजारे को कैद कर सकते हैं. साथ ही इस घटना की सबसे खास बात यह भी है कि इसे देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत नहीं पड़ने वाली. आइए जानते हैं प्लैनेट परेड जुड़ी जानकारी के बारे में…

प्लैनेट परेड देखने का समय
ग्रहों की परेड को देखने के लिए सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के 30 से 60 मिनट बाद का है. यानी आप 6 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजे तक आप देख सकते हैं.

कौन कौन से ग्रह आएंगे नजर?
फरवरी की अंतिम शाम को आप बुध, बृहस्पति, यूरेनस, शनि, शुक्र और नेपच्यून नजर आएंगे.

प्लैनेट परेड आसमान में कहां देखें?
28 फरवरी की शाम को प्लैनेट परेड की शुरुआत पश्चिमी क्षितिज से होगी. सूर्यास्त के बाद आप सबसे पहले शुक्र और बुध ग्रह को देखेंगे. इन ग्रहों के ऊपर आप शनि और नेप्च्यून. फिर इनके भी ऊपर यूरेनस दिखाई देगा. पूरी परेड में सबसे चमकदार गुरु ग्रह होंगे.

ग्रहों की परेड: दुर्लभ खगोलीय घटना
ग्रहों की परेड एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जब कई ग्रह एक साथ आसमान में एक ही दिशा में आस-पास नजर आएंहे. जब तीन या उससे ज्यादा ग्रह एक ही दिशा में एक साथ दिखाई देते हैं, तो इसे ग्रहों की परेड कहा जाता है. भले ही ये ग्रह एक सीधी लाइन में ना हों, लेकिन पृथ्वी से देखने पर ये एक साथ झुंड में नजर आते हैं. सूर्यास्त के बाद रात के आसमान में यह शानदार नजारा देखने को मिलेगा. इसे देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं है, हर कोई इसे अपनी आंखों से देख सकता है. ऐसी घटनाएं बहुत कम होती हैं, खासकर जब चार चमकीले ग्रह बिना किसी ऑप्टिकल सहायता के एक साथ दिखते हैं.

छह ग्रहों की सीध: कैसे देखें?
28 फरवरी 2026 की शाम को छह ग्रह आसमान में नजर आएंगे. आपको बस सूर्यास्त के बाद बाहर जाना है और आप अपनी खुली आंखों से इस अद्भुत नजारे को देख सकते हैं. इसके लिए आपको ऐसी जगह चुननी होगी, जहां आसमान साफ हो. यह वाकई में देखने लायक और रोमांचक घटना होगी. लोग पहले से इसकी तैयारी कर लें और नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें.

  • ऐसी जगह चुनें, जहां प्रदूषण ना हो.
  • अगर आप इसे खुली आंखों से देखना चाहते हैं तो आसमान साफ होना चाहिए.
  • शहर से दूर की जगह ग्रहों की परेड देखने के लिए बेहतर रहेगी.
  • अगर प्रदूषण की वजह से आप इसे नहीं देख पा रहे हैं तो दूरबीन या टेलीस्कोप का इस्तेमाल करें.

क्या भारत में यह ग्रहों की परेड देखी जा सकेगी?

  • भारत में खुली आंखों से सिर्फ चार ग्रह ही देखे जा सकेंगे.
  • बाकी ग्रहों को देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत होगी.
  • बृहस्पति ग्रह सबसे आसानी से देखा जा सकेगा. यूरेनस, नेपच्यून और बुध खुली आंखों से नहीं दिखेंगे.
  • शुक्र ग्रह सबसे चमकीला और देखना सबसे आसान रहेगा.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Hot this week

curd vastu tips Do not buy curd with non veg oil and these other things as per jyotish shastram | नॉनवेज, तेल समेत इन...

होमफोटोधर्मतेल समेत इन चीजों के साथ भूलकर भी...

Topics

curd vastu tips Do not buy curd with non veg oil and these other things as per jyotish shastram | नॉनवेज, तेल समेत इन...

होमफोटोधर्मतेल समेत इन चीजों के साथ भूलकर भी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img