Last Updated:
Rice Paper Sheets Uses: आजकल किचन में फ्यूजन और नए प्रयोगों का चलन तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में राइस पेपर शीट्स का उपयोग भी काफी लोकप्रिय हो गया है. चावल के आटे से बनी ये पतली शीट्स हल्की और हेल्दी होती हैं. फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा के अनुसार इन्हें हल्के गुनगुने पानी में कुछ सेकंड भिगोकर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इनसे समोसा, स्प्रिंग रोल, पनीर रोल और मीठे रोल जैसे कई स्नैक्स बनाए जा सकते हैं. इन्हें तलकर, बेक करके या एयर फ्रायर में भी कुरकुरे तरीके से तैयार किया जा सकता है.

आजकल किचन में नए-नए प्रयोग करने का चलन बढ़ गया है. कई आधुनिक और फ्यूजन व्यंजनों में राइस पेपर शीट्स का उपयोग तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ये पतली और हल्की शीट्स चावल के आटे से बनाई जाती है और इन्हें मैदे की परत के बेहतर विकल्प के रूप में भी काम में लिया जाता है. खासतौर पर कुरकुरे स्नैक्स बनाने के लिए ये काफी उपयोगी होती हैं. इनसे बने व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्के भी लगते हैं, इसलिए बच्चे और बड़े दोनों इन्हें पसंद करते हैं.

फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि राइस पेपर शीट्स का इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है. लेकिन इसके उपयोग के समय थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत होती है. इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें और राइस पेपर शीट को लगभग 5 से 10 सेकंड तक उसमें डुबोकर रखें. इससे शीट नरम और लचीली हो जाती है. इसके बाद इसे धीरे-से निकालकर चॉपिंग बोर्ड, प्लेट या साफ सतह पर फैला दें. ध्यान रखें कि शीट ज्यादा देर पानी में न रहे, वरना यह बहुत ज्यादा नरम होकर फट भी सकती है.

जब शीट नरम हो जाए तो उसके बीच में अपनी पसंद का भरावन रखा जा सकता है. भरावन हल्का और संतुलित मात्रा में ही रखना चाहिए ताकि रोल बनाते समय शीट आसानी से लपेटी जा सके. अब शीट के किनारों को धीरे-धीरे मोड़ते हुए इसे रोल या पैकेट की तरह लपेट लें. राइस पेपर की खासियत यह होती है कि यह खुद ही चिपक जाती है, इसलिए इसे बंद करने के लिए अलग से मैदे का पेस्ट या पानी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि इन राइस पेपर शीट्स से कई तरह के स्वादिष्ट और अलग-अलग प्रकार के स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं. खासतौर पर राइस पेपर समोसा, देसी स्टाइल स्प्रिंग रोल, पनीर टिक्का रोल और सब्जियों से भरे रोल बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसके अलावा नारियल और गुड़ का मीठा मिश्रण भरकर स्वादिष्ट मीठे रोल भी बनाए जा सकते हैं. इस तरह ये शीट्स नमकीन और मीठे दोनों तरह के व्यंजनों के लिए बेहद उपयोगी साबित होती है.

फूड ब्लॉगर के अनुसार, इनसे बने स्नैक्स को कई तरीकों से पकाया जा सकता है. अगर इन्हें तेल में तलकर बनाया जाए तो ये बेहद कुरकुरे और स्वादिष्ट बनते हैं. वहीं अगर हल्का और हेल्दी विकल्प चाहिए तो इन्हें स्टीम करके या ओवन में बेक करके भी तैयार किया जा सकता है. आजकल कई लोग एयर फ्रायर का भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे कम तेल में ही कुरकुरे स्नैक्स तैयार हो जाते हैं और स्वाद भी बरकरार रहता है.

राइस पेपर शीट्स का इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. इन्हें ज्यादा देर तक पानी में नहीं भिगोना चाहिए, क्योंकि इससे शीट्स बहुत ज्यादा नरम होकर फट सकती है. साथ ही भरावन जरूरत से ज्यादा नहीं भरना चाहिए. गीली शीट्स को हमेशा ढककर रखना चाहिए ताकि वे जल्दी सूखें नहीं. तलते समय मध्यम आंच रखना बेहतर रहता है, जबकि एयर फ्रायर में बनाते समय हल्का तेल ब्रश करने से स्नैक्स ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-how-to-use-rice-paper-sheets-for-snacks-easy-kitchen-tips-recipe-guide-local18-10248475.html







