Monday, March 9, 2026
40 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

इन तीन राशियों पर मेहरबान हुए शनिदेव, लंबे समय चल रही परेशानियां होंगी खत्म, शुरू होंगे अच्छे दिन


होमराशि

इन तीन राशियों पर मेहरबान हुए शनिदेव, लंबे समय चल रही परेशानियां होंगी खत्म

Last Updated:

Astrology: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 22 फरवरी 2026 से शनि देव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं और 21 मार्च तक इसी स्थिति में रहेंगे. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य सीताराम दास के मुताबिक इस बदलाव का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा. विशेष रूप से मेष, मीन और कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ माना जा रहा है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में प्रगति, आर्थिक लाभ और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन सकती है.

अयोध्या:-सनातन परंपरा में ग्रह-नक्षत्रों की चाल को मानव जीवन से गहराई से जोड़ा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति में होने वाला परिवर्तन व्यक्ति के जीवन, स्वभाव, कार्य और भाग्य पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार से प्रभाव डालता है. इसी कारण ज्योतिषीय गणनाओं में ग्रहों के गोचर और नक्षत्र परिवर्तन को विशेष महत्व दिया जाता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सभी ग्रहों में शनि देव की चाल सबसे धीमी मानी जाती है. शनि एक राशि में लंबे समय तक रहते हैं और उनके गोचर का प्रभाव भी लंबे समय तक देखने को मिलता है. शनि देव को न्याय का देवता भी कहा जाता है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. इसलिए शनि की स्थिति में थोड़ा सा भी परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़ा असर डाल सकता है.

दरअसल अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार 22 फरवरी 2026 को शनि देव उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण से निकलकर दूसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं. शनि देव इस स्थिति में 21 मार्च 2026 तक विराजमान रहेंगे. इस दौरान कई राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियां ला सकता है, जबकि कुछ राशियों के लिए यह अवधि शुभ परिणाम देने वाली साबित हो सकती है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय शनि देव का सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से तीन राशियों पर देखने को मिल सकता है. इनमें मेष राशि, मीन राशि और कर्क राशि के जातक प्रमुख रूप से शामिल हैं. इन राशियों के लोगों को इस अवधि में कार्यक्षेत्र में प्रगति, आर्थिक लाभ और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन सकती है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का हो सकता है कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है और लंबे समय से चल रही परेशानियों में कुछ राहत मिलने के संकेत हैं. व्यापार में वृद्धि होगी समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा नौकरी की चाहत भी पूरी होगी.

मीन राशि 
मीन राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से बेहतर साबित हो सकता है. निवेश और व्यापार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं कोर्ट कचहरी के मामले में उत्तम परिणाम हासिल होंगे.

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह अवधि अनुकूल मानी जा रही है. पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रह सकता है और करियर से जुड़े मामलों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं हालांकि ज्योतिषाचार्य यह भी सलाह देते हैं कि इस दौरान सभी लोगों को धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए तथा अच्छे कर्मों पर ध्यान देना चाहिए.

About the Author

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/shani-nakshatra-parivartan-2026-mesh-meen-kark-rashi-benefits-astrology-hindi-news-local18-10251551.html

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img