Last Updated:
सुबह खाली पेट मूंग, मूंगफली और किशमिश का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार यह तीनों चीजें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो पाचन को बेहतर बनाती हैं, शरीर को ऊर्जा देती हैं और दिल, हड्डियों व मस्तिष्क की सेहत को मजबूत बनाने में मदद करती हैं. नियमित सेवन से शरीर दिनभर एक्टिव और स्वस्थ रहता है.
सुल्तानपुर. भारतीय पुराणों और ग्रंथों में कहा गया है कि “आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्” यानी कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा भाग्य है और जीवन की हर सफलता का साधन है. अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए लोग बहुत सारे उपाय करते हैं, लेकिन आज के समय में फास्ट फूड और केमिकल युक्त खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता ने लोगों के स्वास्थ्य को खराब सा कर दिया. ऐसे में अभी भी कुछ आइटम ऐसे हैं जो प्रकृति से जुड़े हैं और उनका सेवन सही समय पर किया जाए तो निश्चित रूप से हमारे शरीर को लाभ पहुंचेगा. दरअसल, हम बात कर रहे हैं सुबह-सुबह खाली पेट मूंग, मूंगफली और किशमिश खाने के बारे में चिकित्सा के मुताबिक यह तीनों आइटम सुबह-सुबह खाया जाए तो इसके बहुत सारे फायदे हमारे शरीर के लिए होते हैं.
इसे खाने क्या है फायदें
सुल्तानपुर में 20 वर्षों से अधिक अनुभव प्राप्त जनरल फिजिशियन डॉक्टर एस बी सिंह Bharat.one से बात करते हुए बताते हैं कि मूंग प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. सुबह मूंग खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और दिनभर शरीर को ऊर्जा मिलती है. मूंग के अंकुरित दाने खासतौर पर शरीर को हल्का और एक्टिव बनाए रखते हैं. इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा मूंग का सेवन वजन नियंत्रित रखने और ब्लड शुगर को संतुलित बनाए रखने में भी सहायक होता है.
किशमिश है प्राकृतिक उपाय
किशमिश प्राकृतिक रूप से मीठा और एनर्जी से भरपूर सूखा फल है. इसमें आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. सुबह खाली पेट किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है. यह कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करती है, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर होता है. किशमिश दिल की बीमारियों से बचाव करती है और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक है.
मूंगफली में प्रोटीन का है अच्छा स्रोत
मूंगफली को प्रोटीन का सस्ता और अच्छा स्रोत माना जाता है, सुबह खाली पेट मूंगफली खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और भूख लंबे समय तक शांत रहती है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट, प्रोटीन और मैग्नीशियम मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और हड्डियों की सेहत के लिए भी लाभकारी हैं. मूंगफली का नियमित सेवन मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और तनाव को कम करने में भी मदद करता है. खास बात यह है कि इसमें मौजूद फोलेट और विटामिन ई त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते हैं. अगर सुबह खाली पेट मूंग, मूंगफली और किशमिश का सेवन किया जाए तो यह दिनभर शरीर को एक्टिव रखता है और ये आइटम स्वस्थ रखने का सरल और सस्ता तरीका माने जाते हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-eating-peanuts-raisins-and-green-peas-in-the-morning-local18-10274185.html

















