Ganesh chaturthi 2024 Satvik breakfast ideas: आज गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. इसे विनायक चतुर्थी भी कहते हैं. आज से गणेशोत्सव प्रारंभ हुआ है जो पूरे दस दिनों तक महाराष्ट्र से लेकर देश के कई राज्यों में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है. गणेश चतुर्थी पर भक्त अपने घर बप्पा की प्रतिमा स्थापित करते हैं. पूजा-पाठ करते हैं. व्रत रखते हैं. इस दौरान तरह-तरह भोग प्रसाद बनाए जाते हैं. पूजा-पाठ के दौरान अधिकतर लोग सात्विक भोजन खाते हैं. जो व्रत नहीं करते हैं, वे भी कुछ दिनों के लिए भोजन में प्याज, लहसुन का इस्तेमाल नहीं करते हैं. यदि आप भी प्याज, लहसुन नहीं खाते तो आप नाश्ते में बना सकते हैं बिना प्याज और लहसुन डाले ये पौष्टिक और टेस्टी नाश्ता.
गणेश चतुर्थी पर बनाएं सात्विक नाश्ता
1. आप काबुली चना (सफेद चना) से प्याज, लहसुन डालकर छोले तो अक्सर बनाते होंगे. गणेशोत्सव के दौरान बिना प्याज, लहसुन वाले सूखा छोले मसाला बनाकर देखें. ये 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा. इसके लिए आपको उबले हुए छोले चाहिए. इसमें आप तेल, मसाले और टोमैटो प्यूरी से झटपट तैयार कर सकते हैं.
2. प्याज, लहसुन के बिना आप घर पर बना सकते हैं क्रिस्पी और टेस्टी चीज कॉर्न नगेट्स. यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद ही क्रीमी होता है. यह एक हेल्दी स्नैक्स है, जिसे आप सुबह या फिर शाम में भी खा सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको चीज, क्रीम, कॉर्न, तेल, सूजी, कॉर्न फ्लोर, ब्रेड का चूरा आदि चाहिए. इस बिना प्याज, लहसुन के स्नैक्स की रेसिपी आपको यूट्यूब, गूगल पर आसानी से मिल जाएगी.
3. आपको नाश्ते में पराठा खाना पसंद है तो पराठे में कई तरह के ऑप्शन मौजूद हैं. आप पनीर पराठा, मेथी पराठा, मूली पराठा आदि बना सकते हैं. मेथी पराठा काफी लोगों को पसंद होता है. इसके लिए आपको आटा और मेथी पत्ता, नमक, तेल, अजवाइन, मंगरैल, हरी मिर्च, धनिया पत्ती आदि डालकर आटा गूंथ लें. पैन पर गर्मागर्म पराठे सेक कर दही के साथ सर्व कर सकते हैं.
4. आप वेजिटेबल सैंडविच भी नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं. घर में पूजा-पाठ का मौहाल है और व्रती प्याज, लहसुन नहीं खा रहे हैं तो घर के अन्य सदस्य भी कुछ दिनों के लिए इसे ना ही खाएं तो कोई हर्ज नहीं. ऐसे में आप सैंडविच में टमाटर, चीज, बटर, अन्य पसंदीदा सब्जियां डालकर 5 से 10 मिनट में इसे बनाकर खा सकते हैं.
5. सुबह के समय स्प्राउटेड अनाज का सेवन करना भी सेहत के लिए काफी हेल्दी ऑप्शन है. पूजा-पाठ में घर में काफी काम बढ़ जाता है. ऐसे में थकान, लो एनर्जी से बचे रहने के लिए स्प्राउट्स एक हेल्दी ऑप्शन हैं. आप बिना प्याज, लहसुन डाले स्प्राउट्स को कच्चा या फिर हल्का भूनकर नींबू रस, टमाटर, धनिया पत्ती, चाट मसाला, मिर्ची आदि डालकर सेवन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: बिना लहसुन-प्याज की ये चटनी स्वाद में है लाजवाब, जायका ऐसा कि मांग-मांगकर खाएंगे मेहमान, सिंपल है रेसिपी
FIRST PUBLISHED : September 7, 2024, 09:04 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-ganesh-chaturthi-2024-make-these-5-satvik-healthy-breakfast-without-using-onion-and-garlic-in-hindi-8653769.html







