Friday, March 13, 2026
39 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

क्या सच में नंगे पांव चलने से कंट्रोल होता है ब्लड प्रेशर? एक्सपर्ट से जानिए सच्चाई


सनन्दन उपाध्याय/बलिया: उच्च रक्तचाप (BP) की समस्या आज के समय में एक बड़ी स्वास्थ्य चिंता है. कई लोग दवाओं पर निर्भर रहते हैं, फिर भी कभी न कभी इसमें बढ़ोतरी या गिरावट देखी जाती है. खास बात यह है कि इसे स्थिर रखना बहुत जरूरी है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुबह नंगे पांव चलना भी बीपी की समस्या को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है. आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के विशेषज्ञों का मानना है कि यह अभ्यास आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया के प्रख्यात योग चिकित्सक डॉ. सर्वेश कुमार ने Bharat.one को बताया कि जब आप नंगे पांव चलते हैं, तो पैरों के तलवों के संपर्क में आने वाली प्राकृतिक जमीन आपके शरीर के साथ एक जैव-विद्युत संपर्क (बायो-इलेक्ट्रिक कनेक्शन) स्थापित करती है. इसे ग्राउंडिंग या अर्थिंग कहा जाता है. इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है. इसके साथ ही शरीर में रक्त संचार सुधरता है, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

कितने समय तक चलें नंगे पांव?
विशेषज्ञों का सुझाव है कि रोजाना सुबह 15-20 मिनट नंगे पांव चलना पर्याप्त होता है. यह अभ्यास आप किसी हरे-भरे लॉन, पार्क या ऐसी जगह पर कर सकते हैं जहां मिट्टी और घास का संपर्क हो. यह जरूरी है कि आप स्वच्छ और सुरक्षित जगह पर नंगे पांव चलें. ताकि आपको किसी प्रकार की चोट न लगे. नियमित रूप से इस प्रक्रिया को अपनाने से शरीर की नर्वस सिस्टम शांत होती है और तनाव कम होता है, जो उच्च रक्तचाप का एक मुख्य कारण है.

नंगे पांव चलने के फायदे
पैरों के तलवों से रक्त प्रवाहित करने वाली नाड़ियों को एक्टिवेट करता है, जिससे रक्त का प्रवाह बेहतर होता है. नंगे पांव चलने से दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है, जिससे तनाव और चिंता के कारण बढ़ा हुआ बीपी कम हो सकता है. जमीन पर चलने से पैरों के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स पर स्वाभाविक दबाव पड़ता है, जो शरीर के आंतरिक अंगों को संतुलित करने में सहायक होता है. नियमित नंगे पांव चलने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे शरीर कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है.

क्या कहता है विज्ञान?
नंगे पांव चलने के फायदे पर कुछ शोध भी हुए हैं. हालांकि इसे मुख्य चिकित्सा पद्धति के रूप में नहीं माना गया है. लेकिन, कई अध्ययन बताते हैं कि यह तनाव और चिंता को कम कर सकता है, जो बीपी के बढ़ने का मुख्य कारण है. ग्राउंडिंग तकनीक को कुछ वैज्ञानिक शोधों में रक्तचाप नियंत्रित करने के लिए सहायक माना गया है. क्योंकि यह शरीर में सूजन और तनाव को कम करने में मदद करता है.

नंगे पांव चलने में सावधानी
अगर आप डायबिटीज या किसी अन्य प्रकार के पैर से संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं, तो नंगे पांव चलने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें. नंगे पांव चलने के लिए साफ और सुरक्षित जगह चुनें, ताकि पैरों में चोट या संक्रमण न हो.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-walking-barefoot-blood-pressure-control-know-truth-nange-panv-chalne-ke-fayde-8670256.html

Hot this week

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...

शुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी के आशीर्वाद से छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा! – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मशुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी...

Topics

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img