Shukrawar ke Upay: दैनिक जीवन में लोग एक-दूसरे से चीजों का लेनदेन करते हैं. आपने भी कभी न कभी जरूर किया होगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसा हर दिन करना ठीक नहीं माना जाता है. जी हां, ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन का विशेष महत्व है. मान्यता है कि, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. इसलिए इस दिन विधि-विधान मां लक्ष्मी की पूजा से घर में धन-धान्य और सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. ज्योतिषविदों की मानें तो शुक्रवार को लेन-देन के अलावा कुछ चीजों से बचना चाहिए. अब सवाल है कि आखिर शुक्रवार के दिन लेन-देन नहीं करना चाहिए? शुक्रवार के दिन किन बातों का रखें ध्यान? इस बारे में Bharat.one को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
शुक्रवार के दिन क्यों न करें लेन-देन
शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किसी से भी पैसों का लेन-देन करने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन पैसे उधार लेने या फिर देने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. जिसके कारण धन-संपदा की हानि होती है. इसलिए शुक्रवार के दिन उधार का लेन-देन न करें. इसके अलावा, शुक्रवार के दिन किसी को भी शक्कर नहीं देना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है. इससे हमारे जीवन में सुख और समृद्धि कम होती है. शुक्र ग्रह कमजोर होंने पर सुख समृद्धि का नाश होता है. इससे घर में दरिद्रता आती है.
शुक्रवार को ध्यान रखने योग्य बातें
FIRST PUBLISHED : November 27, 2024, 11:50 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/udhar-kis-din-lena-or-nahi-dena-chahiye-borrow-money-do-not-give-on-friday-otherwise-maa-laxmi-angry-know-important-things-8861432.html

















