Home Astrology अगर कुंडली से दूर करने हैं सारे दोष, तो हाथों में पहनें...

अगर कुंडली से दूर करने हैं सारे दोष, तो हाथों में पहनें चांदी का कड़ा और फिर देखें कमाल.. यहां जानें किस दिन पहनें

0
3


Last Updated:

ज्योतिष शास्त्र में चांदी का कड़ा शुभ माना गया है. यह चंद्रमा और शुक्र ग्रह को मजबूत करता है जिससे मन को शांति, स्वास्थ्य, संपन्नता और सुख-समृद्धि मिलती है. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह विशेष लाभकारी है. सोमवार को पहनने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

Local18

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कड़ा केवल गहना नहीं बल्कि ग्रहों से जुड़ा हुआ उपाय है. कहा जाता है कि चांदी का कड़ा पहनने से कुंडली के दोष कम होते हैं और जीवन में सफलता तथा सुख-शांति का मार्ग खुलता है.

Local18

Local18 से बातचीत में महंत स्वामी कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया कि चांदी का कड़ा सोमवार को पहनना शुभ होता है. उनका कहना है कि चंद्रमा मन के देवता हैं और चांदी की शीतलता मन को शांत कर तनाव को दूर करती है.

Local18

ज्योतिष में चांदी का सीधा संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है. चांदी का कड़ा पहनने से दोनों ग्रह मजबूत होते हैं. इससे चंद्रमा मन और स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालता है, जबकि शुक्र संपन्नता और सुख-समृद्धि प्रदान करता है.

Local18

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को चांदी का कड़ा विशेष रूप से लाभकारी माना गया है. ये राशियां जल तत्व की मानी जाती हैं और चांदी भी जल तत्व से जुड़ी है. इसलिए इनके लिए यह और ज्यादा प्रभावी है.

Local18

बच्चों के लिए चांदी का कड़ा शरीर की ऊर्जा को संतुलित करता है और उन्हें ऊर्जावान बनाए रखता है. वहीं बड़ों के लिए यह स्वास्थ्य सुधारने गुस्से को काबू करने और नकारात्मक विचारों से बचाने में मददगार साबित होता है.

Local18

मान्यता है कि चांदी का कड़ा पहनने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती. सोमवार को यह धारण करने से शुभ फल बढ़ जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

Local18

ज्योतिष के अनुसार पुरुषों को चांदी का कड़ा दाहिने हाथ में और महिलाओं को बाएं हाथ में पहनना चाहिए. छोटी उंगली में चांदी की अंगूठी या गले में चांदी की जंजीर भी सोमवार को पहन सकते हैं इससे चंद्रमा शांत होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कुंडली से दूर करने हैं सारे दोष, तो हाथों में पहनें चांदी का कड़ा..जानें दिन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-wear-a-silver-bracelet-to-remove-horoscope-defects-know-the-right-day-to-wear-it-chandi-ka-kada-pahnane-ke-fayde-in-hindi-local18-photogallery-9608265.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here