Home Astrology अचानक महसूस हुई ये चीज़ें? जानिए कैसे आपके जीवन में आएगा शुभ...

अचानक महसूस हुई ये चीज़ें? जानिए कैसे आपके जीवन में आएगा शुभ बदलाव, किस्मत दे रही जबरदस्त मौका

0
2


Last Updated:

अयोध्या: मानव जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है. जिस तरह ज्योतिष शास्त्र हमारे जीवन पर प्रभाव डालता है, उसी तरह वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से जीवन में कई शुभ संकेत देखने को मिलते हैं. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे संकेत भी बताए गए हैं जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आइए जानते है कुछ जरूरी टिप्स…

ayodhya

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके आसपास कुछ असामान्य या खास चीज़ दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह आपके लिए एक शुभ संकेत हो सकता है. माना जाता है कि ऐसे संकेत आने वाले समय में आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव और खुशहाली लाने वाले होते हैं. इसलिए इन छोटे-छोटे संकेतों को समझना और उनके अनुसार कदम उठाना महत्वपूर्ण माना जाता है.

ayodhya

दरअसल, अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि अक्सर हमारे आस-पास कुछ घटनाएं या संकेत दिखाई देते हैं, जिन्हें वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है. इन्हें कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए. उदाहरण के लिए, सुबह-सुबह मंदिर की घंटी की आवाज़ सुनना या उल्लू का दिखाई देना ऐसे संकेत हैं, जो आने वाले समय में खुशहाली और सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करते हैं.

ayodhya

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सुबह-सुबह किसी मंदिर की घंटी या शंख की आवाज़ कानों में सुनाई दे, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है और माना जाता है कि कोई लाभकारी कार्य संपन्न होने वाला है. इसके अलावा, अगर अचानक से किसी मोहक सुगंध का अनुभव होता है, तो इसका अर्थ है कि जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, वह सफल होकर पूरा होने वाला है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ayodhya

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके आसपास पक्षी जैसे तोता या उल्लू दिखाई दें, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है. ऐसे पक्षियों का दिखाई देना धन-लाभ का प्रतीक होता है और यह संकेत देता है कि आपके जीवन में धन से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है.

ayodhya

अगर आपके घर के आस-पास या घर के किसी कोने में किसी चिड़िया ने अपना घोंसला बना लिया है, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही खुशियों और समृद्धि का आगमन होने वाला है.

ayodhya

अगर आप किसी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और अचानक किसी को अपने बछड़े को दूध पिलाते हुए देख लें, तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह आपके कार्यों में सफलता और धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होने का प्रतीक है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

इन छोटे-छोटे संकेतों को नजरअंदाज न करें, आपके लिए खुशियों का संदेश, जानिए


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-ayodhya-pandit-kalki-ram-shared-auspicious-signs-know-astrology-tips-horoscope-local18-photogallery-ws-kl-9921488.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here