Mulank 1 Personality: जिन महिलाओं का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है. उनका मूलांक एक होता है. मूलांक 1 का का स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य को माना जाता है. सूर्य ग्रह के प्रभाव में आने वाली ये महिलाएं न केवल नेतृत्व क्षमता की प्रतीक होती हैं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता का मार्ग तलाशने वाली होती हैं. जीवन में चाहे जितने भी उतार-चढ़ाव आएं, मूलांक 1 की महिलाएं अपने प्रयासों से मंज़िल पा ही लेती हैं. भोपाल स्थित न्यूमरोलॉजिस्ट रवि पाराशर से जानते हैं मूलांक 1 की महिलाओं के बारे में विस्तार से.
व्यक्तित्व और स्वभाव
मूलांक 1 वाली महिलाएं स्वभाव से गंभीर, आत्मसम्मानी और संवेदनशील होती हैं. ये बचपन से ही अपने परिवार के लिए ज़िम्मेदार होती हैं. ये परिवार की भलाई के लिए ये हरसंभव प्रयास करती हैं.
इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है. इन्हें अपने काम में किसी की टोका-टाकी पसंद नहीं आती. इनका स्वभाव गुस्से वाला हो सकता है, लेकिन ये अपने ग़ुस्से को संयम से नियंत्रित करना जानती हैं.
शिक्षा और करियर
ये लड़कियां पढ़ाई में बेहद तेज होती हैं. भले ही संसाधन सीमित हों, लेकिन यह अपने मेहनत से वह सब कुछ हासिल कर लेती हैं, जो अन्य लोग कोचिंग और गाइडेंस से भी नहीं कर पाते. पढ़ाई को लेकर इनका समर्पण इतना गहरा होता है कि एक बार पढ़ा हुआ विषय इनके मन में पूरी तरह बैठ जाता है.
ये छोटी नौकरी या समय काटने वाली नौकरियों में विश्वास नहीं रखतीं. इनका लक्ष्य होता है एक सम्मानजनक, उच्च स्तर की नौकरी पाना और अक्सर ये उसमें सफल भी होती हैं.
ये भी पढ़ें- भारत का अनोखा मंदिर, जहां पुरुष पूजा से पहले जाते हैं ब्यूटी पार्लर, महिलाओं की तरह करते हैं सोलह श्रृंगार!
पारिवारिक और सामाजिक जीवन
पिता से विशेष लगाव होता है और ये उनकी आज्ञा का पालन भी करती हैं. परिवार में इनकी बातों को महत्व दिया जाता है, और ये परिवार की ज़रूरतों के प्रति बेहद जागरूक होती हैं. ऐसी महिलाएं न सिर्फ अपने माता-पिता की सेवा करती हैं बल्कि छोटे भाई-बहनों के लिए भी मार्गदर्शक होती हैं.
मित्रता और प्रेम
मित्र बनाने से पहले बहुत सोचती हैं और जब दोस्ती होती है, तो उसमें भी एक मर्यादा रहती है. झूठ, धोखा और गंदी बातें इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं. प्रेम के मामले में यह बहुत सतर्क होती हैं. अगर कोई सही साथी मिले जो समझदार हो शिक्षित हो और परिवार के अनुरूप हो तभी ये उस रिश्ते को स्वीकारती हैं.
धार्मिक और आध्यात्मिक पक्ष
बचपन से ही इनका रुझान पूजा-पाठ, व्रत-उपवास और आध्यात्मिकता की ओर रहता है. भगवान में आस्था रखते हुए भी यह अपनी मेहनत और कर्म में ज्यादा विश्वास करती हैं. अपने कर्मों के बल पर ये उच्च शिक्षा और उच्च पद प्राप्त करती हैं.
वैवाहिक जीवन
शादी के बाद ये अपने परिवार और पति का पूरा ध्यान रखती हैं, यही वजह है कि इन्हें सास-ससुर और पति से खूब प्यार मिलता है. शादी के लिए ये बिल्कुल एक परफेक्ट पार्टनर होती हैं.
ये भी पढ़ें- Ramayana Katha: भगवान राम ने जल समाधि लेने से पहले हनुमान जी को क्या दिया था आदेश? यहां जानें
आर्थिक सोच
धन के मामले में ये महिलाएं बेहद संतुलित होती हैं. चाहे संपन्न परिवार में जन्म लें या सामान्य परिवार में, ये कभी फिजूलखर्ची नहीं करतीं और अपने संसाधनों का सदुपयोग करना जानती हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-personality-of-women-with-root-number-1-leadership-and-success-mulank-1-women-personality-9175531.html

















