Home Astrology अपने चाचा को खुश रखें, गदगद रहेंगे शनि देव! साढ़ेसाती का भी...

अपने चाचा को खुश रखें, गदगद रहेंगे शनि देव! साढ़ेसाती का भी होगा शुभ प्रभाव, ज्योतिषी ने खोला ग्रह का राज – Jharkhand News

0
0


रांचीः शनि की साढ़ेसाती के बारे में सोचकर भी लोगों को डर लगता है. लोगों को लगता है कि अब तो जिंदगी बर्बाद होने वाली है, शनि महाराज पूरा हिसाब-किताब करेंगे, छोड़ेंगे नहीं. कई बार तो ऐसा भी होता है कि साढ़ेसाती में लोग राजा से रंक बन जाते हैं. मानसिक, शारीरिक हर तरह की परेशानी होती हैं. लेकिन अगर आपने सिर्फ दो उपाय कर ले तो शनि महाराज आपको तुरंत माफ कर देंगे.

रांची के जाने-माने ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं, आप भले पीपल के नीचे जितना भी दिया जला ले. लेकिन अगर आपने यह एक उपाय नहीं किया तो शनि महाराज आपको नहीं छोड़ने वाले. इनको खुश करना है तो सब दिए जलाने से काम नहीं पड़ेगा बस आपके घर में एक रिश्ते को सुधारना होगा.

इस रिश्ते को सुधार लें शनि महाराज होंगे खुश
ज्योतिष आचार्य बताते हैं कि शनि महाराज चाचा के रिश्ते को रिप्रेजेंट करते हैं. मतलब चाचा के साथ संबंध कैसा है यह आपको देखना होगा. मान लीजिए, आपके चाचा से बहुत बात विवाद चलता है. आप चाचा को गलत सही बोल देते हैं तो फिर आप चाहे जितना भी पीपल के पेड़ के नीचे दिया जला लीजिए, कुछ नहीं होने वाला. शनि आपको उल्टा परिणाम देंगे ही.

यदि शनि बहुत कमजोर है कुंडली में या फिर वक्री स्थिति में है, चाचा से भी नहीं बन रही है तो कुछ नहीं करना है. बस चाचा से संबंध सुधार लीजिए अगर संबंध नहीं सुधार पा रहा है. वहां से बहुत ज्यादा बदतमीजी आ रही है, तो आप दूर है जाइए, बात मत करिए. लेकिन भूलकर भी बदतमीजी मत करिए. अगर इस प्रक्रिया में आपको कुछ खोना पड़े तो त्याग दीजिए और उसके बाद देखिए कमाल.

इसके अलावा ये काम भी जरूरी
शनि चाचा के साथ-साथ जो लेबर वर्क के लोग होते हैं. उनको भी रिप्रेजेंट करते है. जैसे आपके घर में कोई काम करने वाली दाई आती हो या आप अगर मैनेजर भी हैं, आपके अंदर चार लोग काम कर रहे हैं, कहने का मतलब है कि घर या ऑफिस में आपकी नीचे जो भी लोग काम कर रहे हैं, उनके साथ रिश्ता सुधार लीजिए. उनको ₹10 ज्यादा ही दे दीजिए. खाने के लिए कुछ दे दीजिए. मतलब वह आपसे खुश रहें.

आप बस ये दो काम करके देखिए, फिर देखिए क्या साढ़ेसाती और क्या ढैय्या कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी. बल्कि, ऐसा होगा कि शनि की साढ़ेसाती में आपका जो खोया है उससे 10 गुना ज्यादा आपको मिलेगा. ऐसे लोग तो इस दौरान रंक से राजा बन जाते हैं. करोड़पति अरबपति भी बनते हैं. लेकिन सबसे पहले आपको चाचा के सामने झुकना होगा और मजदूर को खुश करके रखना होगा, बस यह दो काम लीजिए.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-improve-relations-with-chacha-shani-dev-pleased-shani-ki-sade-sati-aur-dhaiya-local18-ws-kl-9934597.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here