अयोध्या: मानव जीवन में ग्रह नक्षत्र का विशेष प्रभाव होता है. ग्रह नक्षत्र के आधार पर ही व्यक्ति के कुंडली का आकलन किया जाता है जिसमें जन्मतिथि का विशेष महत्व होता है. ऐसी स्थिति में हर दिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में परिवर्तन होता है. जब ग्रह नक्षत्र की स्थिति में परिवर्तन होता है, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्म लेने वाले बच्चों पर भी इसका सीधा प्रभाव होता है. आज 1 फरवरी है और आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर कैसा प्रभाव रहेगा, किस क्षेत्र में उन्नति होगी, कहां सावधान रहने की जरूरत है, आज के दिन जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण किस अक्षर से शुरू होगा. इन तमाम बातों की जानकारी आज हम आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से बताएंगे तो चलिए जानते हैं.
1 फरवरी को रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग
भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक (प्रातः काल से दोपहर तक) जो भी संतान इसदिन जन्म लेगी. उन पर भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बनी रहेगी. इस अवधि में जन्म लेने वाले जातक प्रखर विद्वान, तेजस्वी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होंगे. इनका सामाजिक दायरा व्यापक होगा और जीवन में इन्हें सम्मान प्राप्त होगा.
भाग्यशाली होंगे इस समय जन्म लेने वाले बच्चे
वहीं अभिजीत मुहूर्त, यानी दोपहर 12:55 बजे से लेकर शाम 7:55 बजे तक जन्म लेने वाले जातक अपने माता-पिता के लिए गौरवशाली और भाग्यशाली सिद्ध होंगे. ऐसे जातक विद्या में निपुण, शारीरिक रूप से निरोगी और जीवन में स्थिरता प्राप्त करने वाले होते हैं इसके बाद रात्रि 7:55 बजे से लेकर 11:58 बजे तक जन्म लेने वाले जातकों के लिए भी विशेष शुभ संकेत है. पंडित कल्कि राम के अनुसार इस समय जन्म लेने वाले जातकों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इन्हें जीवन के हर क्षेत्र शिक्षा, करियर, व्यापार और समाज में सफलता प्राप्त होती है तथा मान-सम्मान में निरंतर वृद्धि होती है.
कर्क राशि के अनुसार होगा नामकरण
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 1 फरवरी को जन्म लेने वाले जातकों का नामकरण कर्क राशि के अनुसार किया जाना शुभ रहेगा. कर्क राशि के लिए हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (H और D अक्षर) से नाम की शुरुआत शुभ मानी जाती है. चंद्रमा इस राशि के स्वामी हैं और ये अक्षर भावनात्मक गहराई, सौम्यता और संवेदनशीलता का प्रतीक माने जाते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-ravi-pushya-nakshatra-future-predictions-for-children-born-on-february-1-local18-10128143.html







