Monday, March 9, 2026
29 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

आज का कर्क राशिफल | Kark Rashifal | कर्क राशि | Cancer Horoscope Today |


Today Cancer Horoscope 7 March (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और पूरे दिन चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. साथ ही आज वज्र योग बन रहा है, जो कुछ मामलों में चुनौतियां तो दे सकता है, लेकिन मेहनत करने वालों को अच्छे परिणाम भी दिला सकता है. आज सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस समय में नए और शुभ कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत मिल सकते हैं और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, खासकर महिलाओं के लिए दिन लाभदायक रह सकता है. नौकरी और व्यवसाय में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. वहीं विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि एकाग्रता बनाए रखने से भविष्य में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. कुल मिलाकर आज का दिन मेहनत, धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है.

कर्क राशिफल: लव लाइफ
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने साथी के साथ संवाद बनाए रखने की जरूरत होगी. छोटी-छोटी गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभाली जा सकती है. विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, शाम के समय साथ में समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है.

कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है. ऑफिस पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और काम का दबाव भी बढ़ सकता है. हालांकि आपकी मेहनत और लगन से सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे. वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलने की भी संभावना है. जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक हो सकता है. किसी पुराने ग्राहक या संपर्क से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. हालांकि बड़े निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए आज का दिन पढ़ाई में ध्यान लगाने का है, मन थोड़ा भटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी पढ़ाई की योजना को और मजबूत करने की जरूरत है. शिक्षकों का मार्गदर्शन आज आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. नियमित अभ्यास और समय का सही उपयोग भविष्य में सफलता दिला सकता है.

कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खास रह सकता है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और घर-परिवार के लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. कामकाजी महिलाओं को भी अपने कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है. आज आप किसी नए काम की योजना भी बना सकती हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है.

कर्क राशिफल: स्वास्थ्य और सलाह
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए स्वास्थ के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है. दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें और योग या हल्की सैर को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें.

आज कर्क राशि के लिए उपाय

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिशा शूल पूर्व दिशा में है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. आज का शुभ अंक 7 और शुभ रंग काला है. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए आज शनि चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ रहेगा. इसके साथ ही शनि मंदिर में जाकर तेल या अन्य दान देना भी लाभकारी रहेगा, जिससे दिन के नकारात्मक प्रभाव कम होंगे और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kark-rashifal-7-march-today-cancer-horoscope-in-hindi-love-career-business-local18-10248013.html

Hot this week

Topics

Sheetala Saptami 2026 Puja Samagiri List in hindi | शीतला सप्तमी पूजा सामग्री लिस्ट

होमताजा खबरधर्मशीतला सप्तमी में इन सामग्री की पड़ेगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img