Last Updated:
आज का मकर राशिफल 30 नवंबर 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. ऊर्जा और उत्साह के साथ कई क्षेत्रों में प्रगति के योग बन रहे हैं. व्यापार में पार्टनरशिप से बड़ा लाभ मिल सकता है और पुराने संपर्क से भी सुखद समाचार की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए, क्योंकि कोई सहकर्मी विवाद में उलझाने की कोशिश कर सकता है. छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी. दिन की शुरुआत सूर्यदेव को जल चढ़ाकर करना शुभ होगा.
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और शानदार रहने वाला है. आज का पूरा दिन ऊर्जावान बने रहने के प्रबल योग हैं और कई क्षेत्रों में तरक्की मिलने की संभावना भी है. हालांकि आज कुछ मामलों में सतर्कता बरतना आवश्यक होगा. विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में चल रही राजनीति और किसी के बारे में बुराई करने से खुद को दूर रखना चाहिए. आज ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण रुके हुए कार्य भी पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं.
मकर राशि के नौकरीपेशा जातक आज रहें सतर्क
मकर राशि के छात्र वर्ग आज ये लगती न करें
छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल है. आपके अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे और पढ़ाई पर आपका फोकस बेहतर होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी आज सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. सेहत की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा. आपकी ऊर्जा बरकरार रहेगी लेकिन खानपान में लापरवाही से बचें.
मकर राशि के लवर्स के लिए रहेगा खास दिन
मैरिड कपल्स और लवर्स के लिए आज का दिन संबंधों में मजबूती लेकर आएगा. आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में आत्मीयता का संचार होगा. जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं उन्हें विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है. प्यार में विश्वास और सम्मान आज आपके संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगा. उपाय के रूप में आज आपको सूर्य देव की आराधना करनी है और दिन की शुरुआत सूर्य देव को जल चढ़ाकर ही करनी है.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-30-november-today-capricorn-horoscope-in-hindi-business-gains-job-alert-love-life-update-local18-9912207.html

















