Home Astrology आज का मकर राशिफल: मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय,...

आज का मकर राशिफल: मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय, नौकरी, व्यापार और लव लाइफ में मिलेंगे लाभ

0
0


Last Updated:

आज का मकर राशिफल 06 दिसंबर 2025: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रहेगा. धैर्य रखना सबसे जरूरी है, क्योंकि यही सफलता की कुंजी है. नौकरीपेशा जातक नए प्रोजेक्ट में जल्दबाजी न करें और नौकरी बदलने का फैसला टालें. लवर्स और मैरिड कपल्स के लिए दिन शुभ है, परिवार में पॉजिटिव बदलाव और नया वाहन आ सकता है. मां भगवती की पूजा और जरूरतमंदों को दान करना लाभकारी रहेगा.

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों से खास रहने वाला है. आज जितना हो सके धैर्य रखें, क्योंकि धैर्य रखने से ही आपके सभी काम बनेंगे. मां भगवती की कृपा भी आज मकर राशि के जातकों पर पूर्ण रूप से बनी रहेगी. जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार आज व्यापार में लाभ के विशेष योग हैं.

हालांकि यदि आप नौकरी बदलने का प्लान बना रहे हैं तो आज उसे टाल दें. स्टूडेंट्स को आज थोड़ा ज्यादा जागरूक रहना होगा. लवर्स के लिए आज का दिन सबसे अच्छा रहेगा. बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए आज मदर अर्थ का कार्ड है. इसलिए आज आपको जितना भी फायदा हो, उसमें से थोड़ा हिस्सा निकालकर दान जरूर करें. यह दान आज आपको जरूरतमंद लोगों को करना है.

मकर राशि के नौकरीपेशा जातक आज ने करें ये काम

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज ब्लॉसमिंग का कार्ड है. इसलिए आज विशेष तौर से धैर्य रखें. ऑफिस में आज कोई नया काम मिले तो हड़बड़ाएं नहीं. यदि आपको कोई प्रोजेक्ट समझ में नहीं आ रहा है या आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज ऐसा न करें. कभी-कभी किसी चीज को समझने में समय लगता है. आज मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए धैर्य का दिन है.

मकर राशि के छात्र वर्ग इससे बचें

स्टूडेंट्स के लिए आज डायना का कार्ड है. साफ तौर पर कहा गया है कि उन्हें किसी भी तरह के एडिक्शन से बचना होगा. यह एडिक्शन गलत संगत, मोबाइल या सोशल मीडिया का हो सकता है. स्टूडेंट्स के लिए आज संभलकर चलने का दिन है. जितना अधिक आप अपने लक्ष्य पर फोकस रखेंगे, उतनी ही जल्दी सफलता मिलेगी.

जानें मकर राशि वालों का कैसा रहेगा मैरिड और लव लाइफ

मैरिड कपल्स और लवर्स के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ बना हुआ है. आज आपके परिवार में कुछ अच्छा हो सकता है और आप एक नया वाहन भी घर ला सकते हैं. आपके रिलेशन और घर में कुछ पॉजिटिव बदलाव भी आ सकते हैं. लवर्स को आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. वे आज किसी पिकनिक या छोटी ट्रिप का प्लान भी बना सकते हैं. सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य है. उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को मां भगवती की आराधना करनी चाहिए और जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

homeastro

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय, नौकरी और व्यापार में मिलेंगे लाभ


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-06-december-today-capricorn-horoscope-in-hindi-job-business-love-family-success-local18-9934113.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here