Last Updated:
आज का मकर राशिफल 24 नवंबर 2025: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, लेकिन ये परिवर्तन भविष्य में शुभ परिणाम देने वाले होंगे. ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार आज मकर राशि वालों को ईश्वर पर भरोसा रखते हुए डर को छोड़ना चाहिए. व्यापार में अस्थिरता रहेगी, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा अवसर मिलने की संभावना है. छात्रों की मेहनत जल्द ही सफलता में बदल सकती है. रिश्तों में प्रेम और भरोसा बढ़ेगा. भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करने से मानसिक शांति और आत्मविश्वास मिलेगा.
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आज का दिन परिवर्तनशील है और जो भी बदलाव आएंगे, वे भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. मकर राशि के लोगों को आज अपने डर को निकालकर अपने इष्ट देव पर भरोसा रखना चाहिए. विश्वास ही वह शक्ति है, जो आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकती है. जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार आज का दिन मकर राशि वालों के लिए थोड़ा अस्थिर रहने वाला है.
यदि किसी भी क्षेत्र में परिणाम आपके मनमुताबिक नहीं आते, तो निराश न हों, बल्कि स्थिति को स्वीकार कर ईश्वर पर भरोसा रखें.आज सरेन्डर की भावना ही आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी. बिज़नेस से जुड़े जातकों के लिए आज व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. धन की आवाजाही में असंतुलन रह सकता है, इसलिए घबराएं नहीं और अपने काम में निरंतरता बनाए रखें. अपने इष्ट देव पर विश्वास रखें और मन से डर को पूरी तरह निकाल दें. ऐसा करने से निश्चित ही सकारात्मक बदलाव आपके पक्ष में आएंगे और दिन बेहतर होता जाएगा.
मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ रहेगा दिन
नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है. आज आपको वह अवसर प्राप्त हो सकता है जो आपकी अपेक्षा से भी बड़ा हो. लंबे समय से जिस बात के लिए प्रार्थना कर रहे थे, वह आज सच हो सकती है. आपके जीवन में ऐसा सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. करियर के क्षेत्र में निश्चित रूप से प्रगति होगी, इसलिए भगवान को हृदय से धन्यवाद देना न भूलें. छात्रों के लिए संदेश है कि अपनी मेहनत में किसी भी प्रकार की कमी न आने दें. जैसी मेहनत आप पहले से करते आ रहे हैं, उसी निरंतरता को बरकरार रखें. आज किया गया प्रयास बहुत जल्द आपके सामने सफलता के रूप में आएगा. आज की पढ़ाई और फोकस, आने वाले समय में आपके लिए मजबूत नींव का काम करेंगे.
मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय
विवाहित दंपति और प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन पुरानी शिकायतों, गलतफहमियों और नोक-झोंक को पीछे छोड़कर प्रेम की ऊर्जा महसूस करने का है. आज का दिन प्रेम, सुकून और अपनत्व का एहसास कराएगा. उपाय के रूप में मकर राशि के जातक आज भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना करें. इससे मन को शांति और आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी.

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-24-november-today-capricorn-horoscope-in-hindi-career-business-love-shiv-parvati-upay-local18-9886354.html
















