देवघर: दिन हो या रात, सोते वक्त तमाम लोग सपने जरूर देखते हैं. कुछ सपने भविष्य का संकेत होते हैं तो कुछ डरा भी देते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों के मायने होते हैं. सपनों का हमारे जीवन से जुड़ाव होता है. मान्यता है कि कुछ ऐसे सपने भी होते हैं, जो धन आगमन की सूचना देते हैं. कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में देवघर के आचार्य ने बताया, ताकि आपको भी अगर ऐसे सपने दिखें तो जान लें कि रुपये आने वाले हैं.
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one को बताया कि कई बार जातक सोते वक्त मन में कुछ विचार लेकर सोते हैं और वह सपने में भी आता है. वह सपना भविष्य की घटनाओं की और संकेत करता है. वहीं, कई ऐसे सपने भी दिखते हैं, जिसका वास्तविक जीवन से कोई मतलब नहीं रहता है. वहीं, कुछ ऐसे सपने होते हैं, जो हमारे जीवन के लिए बेहद शुभ होते हैं.
सपने मे इन चीजों का देखना बेहद शुभ
मंदिर: अगर व्यक्ति सोते वक्त सपने में मंदिर देख ले तो वह सपना अति शुभ माना जाता है. यह सपना भविष्य के लिए संकेत करता है, मतलब शुभ समाचार मिल सकता है.
माता लक्ष्मी: अगर व्यक्ति सपने में माता लक्ष्मी की मूर्ति या माता लक्ष्मी की तस्वीर देख ले तो माना जाता है कि घर की तिजोरी भरने वाली है. घर में धन वर्षा का योग बन रहा है.
कछुआ: अगर व्यक्ति सपने में कछुआ देखता है तो यह अति शुभ माना गया है. यानी आपके घर मे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा है. आर्थिक तंगी नहीं होने वाली है.
गाय-बछड़ा: अगर व्यक्ति सोते वक्त सपने में गाय या बछड़ा देख ले तो समझ जाएं घर में सकरात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है. सपने में गाय बछड़ा देखना शुभ माना जाता है. माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. घर में धन वर्षा का योग बनता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-most-auspicious-4-dreams-if-seen-luck-will-change-sign-of-goddess-lakshmi-blessings-local18-8898171.html
