Home Astrology एडवेंचर और वाइल्डलाइफ के हैं शौकीन? महाराष्ट्र की ये जगह आपके लिए...

एडवेंचर और वाइल्डलाइफ के हैं शौकीन? महाराष्ट्र की ये जगह आपके लिए हैं परफैक्ट, इस वीकएंड कर लें बैग पैक

0
5


Last Updated:

Adventure And Wildlife Places In Maharashtra : महाराष्ट्र में एडवेंचर और वाइल्डलाइफ के लिए बेहतरीन जगहों की कोई कमी नहीं है. चाहे आप जंगल सफारी के शौक़ीन हों, या पहाड़ों की चोटी पर चढ़ाई का आनंद लेना चाहते हैं,…और पढ़ें

एडवेंचर और वाइल्डलाइफ के हैं शौकीन? महाराष्ट्र की ये जगह आपके लिए हैं परफैक्ट

महाराष्ट्र की बेहतरीन जगह

हाइलाइट्स

  • भीमाशंकर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में जंगल सफारी का आनंद लें.
  • ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में बाघों को करीब से देखें.
  • मालशेज घाट में ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का मजा लें.

Adventure And Wildlife Places In Maharashtra : महाराष्ट्र, भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ प्रकृति और साहसिक खेलों का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है. यहाँ के पहाड़, घाटियाँ, झीलें और समुद्र तट, सभी कुछ मिलकर एक पर्यटक के दिल को छूने का काम करते हैं. अगर आप एडवेंचर के शौकिन हैं और वाइल्डलाइफ का भी शौक रखते हैं, तो महाराष्ट्र की कुछ खास जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं. इन जगहों पर न केवल आप विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का अनुभव कर सकते हैं, बल्कि आपको जंगली जीवन के बेहद सुंदर दृश्य भी देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं महाराष्ट्र की कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में जहाँ आप वाइल्डलाइफ और एडवेंचर दोनों का मजा ले सकते हैं.

भीमाशंकर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी
भीमाशंकर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, जो महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित है, एक आदर्श स्थल है वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए. यहां की जैव विविधता और शांति पर्यटकों को आकर्षित करती है. इस सैंक्चुअरी की स्थापना 1984 में हुई थी, और यह विशालकाय गिलहरी जैसे दुर्लभ प्रजातियों का घर है. यहाँ जंगल सफारी का अनुभव बहुत ही एडवेंचर है, जहां आप विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देख सकते हैं. जंगल सफारी के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये है और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सफारी की व्यवस्था रहती है.

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व, जिसे ‘बाघों की भूमि’ के नाम से भी जाना जाता है, वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग से कम नहीं है. यह रिजर्व 625.4 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, और यहां बाघ, तेंदुआ, भालू और अन्य वन्य जीवों को करीब से देखने का मौका मिलता है. इस रिजर्व में प्रवासी पक्षियों की भी अच्छी खासी संख्या है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है. जंगल सफारी का समय सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होता है. इस सफारी का शुल्क 4,000 से 6,000 रुपये तक हो सकता है.

मालशेज घाट
अगर आप एडवेंचर के शौकिन हैं तो मालशेज घाट आपके लिए एक आदर्श स्थान हो सकता है. यह स्थान पश्चिमी घाट में स्थित है, और यहां ट्रैकिंग, हाईकिंग, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून राइड और जिप लाइनिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी की जा सकती हैं. खासकर मानसून में यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है, और यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी अद्वितीय होती है. यह स्थान एडवेंचर प्रेमियों के लिए जन्नत के समान है, जहां नेचुरल और एडवेंचर का बेहतरीन कॉम्बीनेशन मिलता है.

महाबलेश्वर हिल स्टेशन
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जो अपनी सुंदरता और विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों के लिए जाना जाता है. यहां ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, जिप लाइनिंग जैसे कई एडवेंचर खेल खेले जा सकते हैं. इसके अलावा, आप वेन्ना झील, आर्थर सीट, एलिफेंट हेड प्वाइंट और विल्सन प्वाइंट जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का भी आनंद ले सकते हैं. महाबलेश्वर न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए, बल्कि एडवेंचर के शौकिनों के लिए भी एक आदर्श स्थल है.

homelifestyle

एडवेंचर और वाइल्डलाइफ के हैं शौकीन? महाराष्ट्र की ये जगह आपके लिए हैं परफैक्ट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-best-adventure-and-wildlife-places-in-maharashtra-explore-it-in-next-vacation-9112030.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here