Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal : देवघर के ज्योतिषाचार्य के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज करियर और आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी. वहीं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें. साथ ही हनुमान जी की पूजा करने पर आपके सारे कष्ट कट सकते हैं.
देवघर: प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह, नक्षत्र, तिथि और योग के हिसाब से ही पड़ता है. कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र है. चंद्रमा आज मकर राशि में संचार करेगा. आइए जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
कन्या राशि वालों का करियर
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए करियर के दृष्टिकोण से मिला-जुला रहने वाला है. न्यायिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. कार्य के सिलसिले में थोड़ी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. हालांकि पराक्रम दिखाने पर हर कार्य में सफलता मिल सकती है.
कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक के लिए मिला-जुला रहेगा. व्यापार में लाभ हो सकता है, लेकिन इसके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. धन निवेश करने से पहले सोच विचार जरूर करें. आज कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकते हैं. किसी को भी पैसे उधार बिल्कुल न दें.
कन्या राशिवालों की लव लाइफ
पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशिवालों का मिला-जुला रहेगा. संतान पर नजर रखने की जरूरत है. क्योंकि वह गलत संगति में पड़ सकता है. वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा पिता से अनबन हो सकती है. वहीं, लव दृष्टिकोण से आज का दिन मिला-जुला रहेगा. अपने विचार अपने पार्टनर या जीवनसाथी पर न थोपें. तीसरे व्यक्ति की एंट्री से रिश्ते में तनाव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ बाहर कहीं डिनर का प्लान बना सकते हैं.
जानें कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से आज का दिन खास नहीं रहेगा. पेट में दर्द की समस्या से परेशान रह सकते हैं और अस्पताल का चक्कर काटना पड़ सकता है. बाहर का खाना खाने से बचें, नियमित योग और व्यायाम करें तथा संतुलित आहार लें. इसके अलावा आज ग्रह नक्षत्र के दोष और उसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें. इससे आपके सारे कष्ट कट सकते हैं.

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kanya-rashifal-26-november-today-virgo-horoscope-in-hindi-career-good-news-love-life-romantic-local18-ws-kl-9893208.html

















