Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal : देवघर के पंडित नंद किशोर मुदगल जी के अनुसार कन्या राशि वालों को करियर, व्यापार और लव लाइफ में शुभता मिलेगी, स्वास्थ्य में सावधानी रखें, भगवान शिव की पूजा लाभकारी रहेगी.
देवघर : ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्र के आधार पर प्रतिदिन सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार कन्या राशि वालों को आज पुनर्वसु नक्षत्र के बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा. चंद्रमा आज मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा. ऐसे में आइये देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से जानते हैं कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है.
जानें कन्या राशि वालों का करियर
आज का दिन करियर के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ है. आज तो छात्रों के लिए यह दिन बेहद लाभकारी रहने वाला है. जहां कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है. वहीं, कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है, जिससे मन हल्का होगा. साथ ही छोटी-मोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जो लाभकारी रहेंगी.
कन्या राशिवालों का आज व्यापार में होगा लाभ
आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन शुभ रहेगा. व्यापार में मुनाफे का योग है. इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों को कोई बड़ा डील मिल सकता है, जो काफी लाभकारी रहेगा. हालांकि कुछ खर्च भी होगा. विभिन्न माध्यमों से आय की प्राप्ति होगी और पुराने कर्ज समाप्त होंगे.
जानें कन्या राशिवालों की लव लाइफ
लव लाइफ के लिहाज से कन्याराशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं और जीवनसाथी के साथ के तनाव समाप्त हो जाएंगे. सिंगल जातक अपने दिल की बात किसी खास महिला मित्र से कर सकते हैं और डिनर डेट का प्लान बना सकते हैं.
जानें कन्या राशिवालों का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आज आप पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं. साथ ही बारिश की वजह से कफ, खांसी, बुखार से पीड़ित हो सकते हैं. वहीं, खानपान पर ध्यान रखें और नियमित योग-व्यायाम करें. इससे बीमारियां नहीं होंगी. आज भगवान शिव की पूजा अवश्य करें और बेलपत्र, धतूरा, जल अर्पण करें. इससे आपके सारे कष्ट कट जाएंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kanya-rashifal-7-december-today-virgo-horoscope-in-hindi-love-life-career-health-know-local18-ws-kl-9936788.html







