Home Astrology कन्या राशि वालों की लगेगी लॉटरी, करियर में मिलेगा बड़ा उछाल, जीवनसाथी...

कन्या राशि वालों की लगेगी लॉटरी, करियर में मिलेगा बड़ा उछाल, जीवनसाथी से करें प्यार का इजहार

0
7


Agency:Bharat.one Jharkhand

Last Updated:

Virgo Horoscope 16 February: आज कन्या राशि के लिए कैसा दिन है. करियर में सफलता, आर्थिक स्थिति में मजबूती और लव लाइफ में किस चरह का प्रभाव देखने को मिलेंगे.

X

कन्या

कन्या राशि के बारे मे बताते देवघर के ज्योतिषाचार्य.

हाइलाइट्स

  • करियर में कन्या राशि वालों को सफलता मिलेगी।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यापार में मुनाफा।
  • जीवनसाथी से प्यार का इजहार करें, रिजल्ट पॉजिटिव होगा।

देवघर. किसी भी राशि पर प्रभाव ग्रह नक्षत्र के दृष्टिकोण से ही पड़ता है. विशेष कर चंद्रमा के चाल से राशि का आकलन भी किया जाता है. अगर हम राशि के छठे चक्र कन्या राशि की बात करें, तो कन्या राशि के स्वामी बुध होते हैं. कन्या राशि वाले स्वभाव के बेहद शर्मिले होते हैं. वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी उपरान्त पंचमी तिथि है. आज हस्ता और चित्रा नक्षत्र के साथ धृति और शूल योग भी रहने वाला है. वहीं आज चंद्रमा कन्या राशि में ही संचार करने वाली है. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जानते हैं, देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. करियर दृष्टिकोण से भी आज का दिन खास रहेगा. योजना बनाकर जो भी कार्य करेंगे. उसमें सफलता हासिल होगी. छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा. अगर परीक्षा की त्यारी कर रहे हैं, तो परीक्षा भी आपका ठीक जाएगा.

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अगर आप कपड़े या दवा का व्यापार करते हैं, तो व्यापार मे मुनाफा का योग है. आज के दिन लॉटरी भी लग सकती है.

लव दृश्टिकोण से आज का दिन शुभ रहने वाला है. आज का दिन पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा. आज के दिन रोमांस भरा रहने वाला है. आज का दिन किसी खास व्यक्ति से मुलाकत हो सकती है. जीवनसाथी के सामने अपने फीलिंग्स को खुलकर जाहिर करें, रिजल्ट पॉजिटिव होगा.

स्वस्थ दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आज के दिन मन बेहद प्रशन्न रहने वाला है. जो भी पुरानी बीमारी है उससे राहत मिल सकती है. नींद भी आज के दिन अच्छा होगा, लेकिन नियमित योगा करें और संतुलित आहार ले तो सब कुछ होगा.

homeastro

कन्या राशि वालों की लगेगी लॉटरी, करियर में मिलेगा बड़ा उछाल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-virgo-horoscope-today-these-zodiac-got-big-benefit-in-career-and-love-life-aaj-ka-kanya-rashifal-16-february-2025-astrology-local18-9034602.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here