Home Astrology किस्मत होगी मेहरबान और बनेंगे बिगड़े हुए काम, फरवरी में इन तीन...

किस्मत होगी मेहरबान और बनेंगे बिगड़े हुए काम, फरवरी में इन तीन राशियों का शुरू होगा राजयोग..यहां जानिए अपनी राशि का हाल

0
1


अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को बेहद प्रभावशाली माना गया है. जब कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव देश दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन और सभी 12 राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. जब कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करते हैं, तो उस समय अद्भुत सयोग का निर्माण भी होता है. ऐसी स्थिति में फरवरी के महीने में दो ग्रह एक राशि में प्रवेश करने वाले हैं जिससे शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा.

इस योग के निर्माण से कुछ राशि के जातक की किस्मत बदल सकती है, तो कुछ राशि के जातक को सावधान रहने की जरूरत है. ऐसी स्थिति में आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि किस्मत बदल सकती है तो चलिए विस्तार से जानते हैं.

शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण

दरअसल अयोध्या के ज्योतिष नारायण दास शास्त्री ने बताया कि साल 2026 का फरवरी माह ज्योतिषीय गणना के अनुसार बेहद खास है, क्योंकि फरवरी के महीने में ग्रहों के राजा सूर्य और भौतिक सुख के कारक ग्रह शुक्र, कुंभ राशि में एक साथ विराजमान होंगे. ऐसी स्थिति में दोनों ग्रहों की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. जिसका प्रभाव मिथुन राशि, तुला राशि और कुंभ राशि के जातक पर अधिक रहेगा.

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातक के लिए आज समय अच्छा रहेगा जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे या शुभ योग आपकी राशि से भाग्य भाव में बन रहा है इसलिए इस दौरान किस्मत पूरा साथ देगी . रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी विदेश यात्रा जाने की योग बनेंगे.

तुला राशि 

तुला राशि के लिए यहां समय अच्छा रहेगा प्रेम संतान और रचनात्मक कार्यों से जुड़े मामले में सफलता प्राप्त होगी. इस दौरान संतान सुख की प्राप्ति होगी प्रेम संबंध भी मधुर रहेगा. रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा व्यापार में वृद्धि होगी धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे.

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, कार्य क्षमता में जबरदस्त स्थिति देखने को मिलेगी सम्मान बढ़ेगा पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे घर का माहौल सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा. शादीशुदा जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-shukraditya-rajyog-in-february-2026-brings-luck-and-financial-growth-for-gemini-libra-and-aquarius-local18-10115027.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here