Chhat Par Pakshi Ko Dana Dena Shubh Ya Ashubh : हमारे समाज में यह मान्यता है कि छत पर पक्षियों को दाना डालने से घर में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी इसका खास महत्व है. अक्सर लोग अपने घर की छत पर या आसपास पक्षियों को दाना डालते हैं, यह मानते हुए कि इससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि आ सकती है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि पक्षियों को दाना डालने के पीछे का कारण क्या है और क्या इसके कुछ शुभ अशुभ फल भी हो सकते हैं? आइए, जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से इस विषय में.
छत पर पक्षियों को दाना डालने के शुभ फल
पक्षियों को दाना डालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ऐसा माना जाता है कि जब घर की छत पर पक्षी एकत्र होते हैं, तो यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है. पक्षियों को दाना डालना एक दयालुता का काम माना जाता है, जो घर में करुणा और सहानुभूति की भावना को बढ़ावा देता है. इसके अलावा, यह कार्य मानसिक शांति को भी बढ़ाता है, जिससे परिवार के सदस्य एक दूसरे के प्रति अधिक संवेदनशील और सहायक हो जाते हैं.
ज्योतिष के अनुसार, पक्षियों को दाना डालने से कुछ खास ग्रहों का प्रभाव भी मजबूत हो सकता है. यह कर्म ग्रहों के दोषों को सुधारने में मदद करता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. नियमित रूप से पक्षियों को दाना डालने से व्यक्ति के भीतर नकारात्मक भावनाओं जैसे क्रोध और द्वेष में कमी आती है और दयालुता का भाव बढ़ता है.
नकारात्मक प्रभाव: कब हो सकता है नुकसान?
हालांकि, यह परंपरा शुभ मानी जाती है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से नहीं किया जाए तो यह नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती है. अगर छत पर पक्षियों को दाना डालने से वह स्थान गंदा हो जाता है और उसे नियमित रूप से साफ नहीं किया जाता, तो वहां नकारात्मक ऊर्जा का संचय हो सकता है. इससे घर के वातावरण में तनाव और अशांति पैदा हो सकती है.
इसके अलावा, पक्षियों को बिना ध्यान से दाना डालने से घर के आसपास का माहौल भी प्रभावित हो सकता है. अगर पक्षियों को उपयुक्त अनाज या बीज नहीं दिया जाता तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है और आपके घर में भी नकारात्मक प्रभाव छोड़ सकता है.
पक्षियों को दाना डालने के नियम
1. साफ सफाई का ध्यान रखें: जहां पक्षियों को दाना डालते हैं, उस स्थान को हमेशा साफ रखें. गंदगी न होने से नकारात्मक ऊर्जा का संचय नहीं होता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है.
2. समय का चयन: पक्षियों को दाना डालने के लिए एक विशिष्ट समय का चुनाव करें, जैसे सुबह या शाम. इससे प्राकृतिक लय के साथ तालमेल बिठाया जा सकता है और पक्षियों को निश्चित समय पर दाना मिलने का आदत हो जाती है.
3. विशिष्ट स्थान का चयन: छत पर एक निश्चित स्थान पर ही दाना डालें. यह न सिर्फ सफाई में मदद करता है बल्कि पक्षियों के लिए भी एक सुरक्षित स्थान प्रदान करता है.
4. उपयुक्त आहार: पक्षियों को उपयुक्त अनाज और बीज दें. यह उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा को बढ़ाता है और उनका व्यवहार भी शांतिपूर्ण रहता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-feeding-birds-on-terrace-auspicious-or-inauspicious-ghar-ki-chhat-par-pakshi-par-dana-dena-shubh-ya-ashubh-9163716.html

















